पटना। गरीबों के के साथ हुए एक दुखद हादसे ने देश वासियों को ग़मगीन कर दिया। बता दें कि बिहार के पटना स्थित मनेर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सोन नदी में नाव पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नाव बालू से भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नाव पर सवार लोग हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया, पांचों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि नाव के परखच्चे उड़ गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा रामपुर दियारा घाट के करीब हुआ। इसमें कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया सामने आया था कि नाव पर सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ, लेकिन ऐसा नहीं है। मजदूर डीजल के कनस्तरों के पास खाना बना रहे थे। इस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा, अभी तक मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है। जाँच पूरी होने पर ही सही कारणों का पता च सकेगा।







