Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    रक्षामंत्री ने महासमिति के कार्यों को सराहा

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 544

    लखनऊ, 04 जुलाई, 2021: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना काल में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति द्वारा किये गए सैनीटाइजेशन दवा वितरण,राशन वितरण ऑक्सीजन सीलेंडर की व्यवस्था DRDO व अन्य हॉस्पिटल में भर्ती आदि करवाने इत्यादि कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की है। उस दौरान राजनाथ सिंह ने भी वितरण हेतु राहत सामग्री भेजी थी।

    महासमिति पदाधिकारियों से वह वर्चुअल रूप में संवाद भी कर रहे थे। उनका कहना था कि जरूरतमन्दों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। राहत कार्यों में गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने व्यापक योगदान दिया था।गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महासमिति के पदाधिकारियों और महिला प्रभारियों को अपने लखनऊ स्थित निवास दिलकुशा गार्डन में आमंत्रित किया।

    अध्यक्ष डॉ बी एन सिंह व महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल ने रक्षामंत्री जी को शाल पहनाकर स्वागत किया। सचिव श्री सीजी नायर,आलोक मिश्र, पीएनपांडेय,ई अशोक गुप्ता, आई टी प्रभारी अमित शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर रक्षामंत्री को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कर्नल ए एन पांडेय, विनोद तिवारी यूबी सिंह,कोषाध्यक्ष पी आर पांडेय,मुन्ना सिंह और जीएस यादव ने भी रक्षामंत्री का स्वागत व सम्मान किया। उनसे यह आग्रह किया कि विकल्प, विक्रांत विजयंत वास्तु,विभव,विशेष खंड इत्यादि खंडों को उनके लोकसभा के परिक्षेत्र में जोड़ दिया जाय।

    महिला प्रभारियों ने रक्षामंत्री को हस्तनिर्मित उनका एक चित्र उन्हें भेंट किया। गोमतीनगर में पांच हजार महिला समाजसेवियों को महासमिति से जोड़ने का वचन भी रक्षामंत्री को दिया। डॉ मधु भारद्वाज, नंदिनी मिश्रा,डॉ चित्रा सक्सेना,निर्मला सिंह नीलम मिश्रा,प्रतिभा शाही, कुसुम वर्मा,कांति शर्मा,निशा मिश्रा,अर्चना शुक्ला,अर्चना अग्रवाल तथा अन्य महिला प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने गोमतीनगर में एक सीनियर सिटीजन एवं निराश्रित भवन निर्माण करवाने का आग्रह किया। महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों का रक्षामंत्री से परिचय कराया। प्रो डॉ बी एन सिंह ने रक्षामंत्री एवं समस्त उपस्थित कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया।

    Shagun

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading