रियो डी जेनेरो, 28 नवंबर 2025 : डेंगू का डर फिर सिर उठा रहा है – लेकिन अच्छी खबर ये कि ब्राजील ने दुनिया को एक नया हथियार दे दिया!
WHO के मुताबिक, 2000 में जहां सिर्फ 5 लाख केस थे, वहीं 2024 में रिकॉर्ड 1.46 करोड़ मामले और 12,000 मौतें हुईं। क्लाइमेट चेंज ने मच्छरों को नई जगहों (जैसे यूरोप, अमेरिका) तक फैला दिया – स्टैनफोर्ड स्टडी कहती है, 19% केस ग्लोबल वॉर्मिंग की देन!
ऐसे में ब्राजील की ANVISA ने मंजूरी दी दुनिया की पहली सिंगल-डोज डेंगू वैक्सीन Butantan-DV को।
- कौन ले सकता है? 12-59 साल के लोग (जो सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं)
- कितनी असरदार? क्लिनिकल ट्रायल में 91.6% गंभीर डेंगू रोकती, कुल 74-80% प्रभावी
- कैसे बनी? ब्यूटान्टन इंस्टीट्यूट ने 8 साल रिसर्च की, 16,000+ लोगों पर टेस्ट
पहले सिर्फ TAK-003 वैक्सीन थी, जो 2 डोज वाली। ये सिंगल शॉट तेज कैंपेन चला सकेगा – खासकर आउटब्रेक में!
ब्यूटान्टन डायरेक्टर एस्पर कलास बोले, “ये डेंगू के खिलाफ हमारा सबसे ताकतवर हथियार है।” ब्राजील सरकार 2026 में 30 मिलियन डोज मंगाएगी। भारत जैसे देशों के लिए भी उम्मीद की किरण है तो लगता है कि जल्द ही हमारी बारी है।







