लखनऊ 17 अक्टूबर।आज धनतेरस है, धनतेरस का दिन भारत में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सोना- चांदी, बरतन, गाड़ी जैसे सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से पूरे साल आपके घर में धन और धान्य बना रहता है। आज के दिन गणेश लक्ष्मी वाला चांदी का सिक्का घर के पूजा स्थान पर रखकर पूजा करने से माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद मिलेगा और पूरे साल बना रहेगा।
आज के दिन लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करते हैं। जो ज्यादा कुछ नहीं खरीद सकते वो एक चम्मच या कटोरी खरीद कर शुभ कर लेते हैं। धनतेरस पर जो भी निवेश करेंगे या खर्च करेंगे, उसपर लक्ष्मी जी का स्थायी वास होगा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस होता है। समुद्र मंथन का प्रसिद्ध प्रसंग इसी से जुड़ा है। भगवान धन्वंतरी एक हाथ में अमृत कलश और एक हाथ में आयुर्वेद का ग्रंथ लेकर प्रकट हुए थे। संदेश यही है कि स्वस्थ तन ही अमृत है। इस रात यम दीपक भी जलाया जाता है, जो घर-परिवार की मंगलकामना के लिए होता है।
अगर आप भी आज के दिन गाड़ी, सोना- चांदी या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले उसका शुभ मुहूर्त जान लीजिए।
धन तेरस तिथि – 17 अक्टूबर 2017, मंगलवार
धनतेरस पूजन मुर्हुत – सायं 07:19 बजे से 08:17 बजे तक
प्रदोष काल – सायं 05:45 से रात्रि 08:17 बजे तक
वृषभ काल – सायं 07:19 बजे से रात्रि 09:14 बजे तक
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – मध्यरात्रि 00:26 से, 17 अक्टूबर 2017
त्रयोदशी तिथि समाप्त – सायं 00:08 बजे, 18 अक्टूबर 2017
खरीदारी के मुहूर्त
काल सुबह 7.33 तक दवा, खाद्यान्न
शुभ 9.13 तक वाहन,मशीन,कपड़ा,शेयर,घरेलू सामान
चर 14.12 तक गाड़ी, गतिमान वस्तु, गजट
लाभ 15.51 तकलाभ कमाने वाली मशीन,औजार, कंप्यूटर,शेयर
अमृत 17.31 तक जेवर, बर्तन, खिलौना, कपड़ा, स्टेशनरी
काल 19.11 तक घरेलू सामान, खाद्यान्न, दवा