Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

    राष्ट्रीय पर्व की तरह मनेगा जेठ माह का बुढ़वा मंगल

    By May 20, 2019 धर्म No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो: आज़म हुसैन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627
    जानिए अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के बारे में दिलचप्स बातें जिन्हें आपने कभी न सुना/पढ़ा होगा
    हेमंत कुमार/जी क़े चक्रवर्ती
    कहते हैं। यहां आसपास के गांव-देहात के लोग इसको बुढ़वा मंगल के नाम से भी पुकारते हैं। लखनऊ में हनुमान जी की बड़ी मान्यता है। कोई भी नई गाड़ी खरीदता है तो उसे सबसे पहले हनुमान मंदिर में लाकर पूजा करवाता है। शादी विवाह के लिए लड़का और लड़की को देखने और दिखाने के लिए बहुत से परिवार हनुमान मंदिर में आते हैं और बात तय हो जाती है तो लड़की के हाथ शगुन के कुछ रूपये आदि रख कर शादी की बात पक्की करते हैं जो इस बात का द्योतक होता है कि लड़के और उसके परिवार वालों को लड़की पसंद है। इस प्रकार विवाह कार्यक्रम की पहली रस्म पूरी होती है और हनुमान जी को प्रसाद चढ़ा कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।
    लखनऊ के नवाबों की भी हनुमान पर बड़ी श्रद्धा रही है। उसकी शुरुआत नवाब शुजाउद्दौला की दूसरी पत्नी छतरकुंवरि से शुरू होती है जो नवाब कि हिंदू रानी थीं और बहराइच के रैकवार ठाकुरों की बेटी थीं। उनकी हनुमान जी पर बहुत आस्था थी। नवाब शुजाउद्दौला फैजाबाद में रहते थे। उसी समय उसी अयोध्या में बाबा अभयदास एक बड़े नीम के कटोरे में हनुमान जी की मूर्ति रख कर उनकी उपासना करते थे। उनके भक्तों की उनपर अपार श्रद्धा थी। भक्तगण उनके पास अपनी समस्या लेकर आते थे और अपना दुख- सुख बाबा जी से कहते थे। बाबा जी उनका हाल-चाल सुनाते और कष्ट दूर करने के उपाय के रूप में अपनी जलती हुई धूनी की राख की पुड़िया बनाकर देते थे उनके आशीर्वाद से लोग लोग ठीक हो जाते थे।
    छतरकुंवरि भी बाबा जी की ख्याति से अवगत थी। एक बार नवाब शुजाउद्दौला काफी बीमार हो गए और दवाओं से भी कोई लाभ नहीं हो रहा था। रानी छतरकुंवरि के कहने पर नवाब साहब भी बाबा जी से मिलने आए और अपना हाल बताया। बाबा जी ने उनको भी भभूत की पुड़िया बना कर दे दी। इस भभूत के सेवन के बाद नवाब साहब की तबीयत में आश्चर्यजनक सुधार आया और वह शीघ्र ही स्वस्थ हो गये। अब तो वे भी बाबा जी के मुरीद हो गये। वह पुनः बाबा जी से मिलने आये और बाबा से आग्रह किया कि वे नवाब से अपने लिए कुछ मांग लें। इस पर बाबाजी ने कहा कि वे तो बैरागी संत हैं। उन्हें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। लेकिन आप कुछ देना ही चाहते हैं तो इन हनुमान जी को दें जो पेड़ के कटोरे में बैठे हैं, और उनकी कृपा से आप ठीक हुए हैं। आप ऐसा करिये कि हनुमान जी के लिए एक मंदिर बनवा दें। इस पर नवाब साहब ने हनुमान मंदिर के लिए जमीन दान दी और राजा टिकैत राय ने उस जमीन पर गढ के रूप में हनुमान जी का मंदिर बनवाया जिसको अयोध्या का हनुमानगढ़ी मंदिर कहा जाता है।
    रानी छतरकुंवरि ने हनुमान जी से मन्नत मांगी कि उनको एक पुत्र संतान दें। उनकी मनोकामना पूरी हुई और उनको पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उन्होंने अपने पुत्र का नाम मिर्जा मंगली रखा। यही मिर्जा मंगली आगे चल कर नवाब आसिफुद्दौला निजामुद्दीन रखा पंकजा मुंडे आगे चलकर नवाब शुजाउद्दौला के बाद नवाब सआदत अली खाँ के नाम से अवध की गद्दी पर बैठे।
     नवाब आपनी माता छतर कुंवरि को लखनऊ ले आयें अब वे नबाव की माता के रूप में बेगम आलिया कहीं जाने लगी। पुत्र संतान पाने कि उनकी तमन्ना पूरी हो चुकी थी और अब तो उनका पुत्र साहिबे तख़्त था। इसलिए उन्होंने लखनऊ में एक हनुमान मंदिर बनवाया तथा एक मोहल्ला उनके नाम पर बसाया जो आलियागंज कहलाया जो अब अलीगंज कहा जाने लगा और उनका बनवाया मंदिर ही आज का अलीगंज का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है।
       Image result for अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर इस प्रकार यह स्पष्ट है कि अलीगंज मोहल्ले  का हजरत अली से दूर-दूर तक का कोई संबंध नहीं है। यहां पर यह बात ध्यान देने योग्य है कि नवाबी शासनकाल में हनुमानगढ़ी और अलीगंज के हनुमान मंदिर की स्थापना का श्रेय हिंदू रानी छतरकुंवारि को है।
    लखनऊ में बड़े मंगल में भंडारा कराने की परंपरा का भी एक रोचक इतिहास है। नवाब वाजिद अली शाह के समय में भारमल जाट नामक एक इत्र का व्यापारी लखनऊ आया। उसने लखनऊ के लोगों के शौक के बारे में काफी सुन रखा था। वह कई दिनों तक शहर में घूमता रहा लेकिन उसका इत्र नहीं बिका। यहां तक कि जो नगद पैसा आपने खर्च के लिये लेकर आया था, वह भी समाप्त होने पर आ गया। उसने अलीगंज मंदिर के पुजारी से अपनी परेशानी बताई। पुजारी ने कहा भाई हनुमान जी से कहो। वही बेड़ा पार लगायेंगे। व्यपारी ने हनुमान जी से प्रार्थना कि और कहा यदि आज का माल बिक जाएगा तो वह मंदिर पर भंडारा करायेगा।
    पुजारी ने व्यापारी को सलाह दी कि तुम नवाब वाजिद अली शाह के पास अपना इत्र लेकर जाओ। शायद वहां तुम्हारा माल बिक जाए। इस पर वह नवाब से मिला और कहा कि मैंने लखनऊ के बारे में बहुत सुना था लेकिन मैं दो महीने से लखनऊ में घूम रहा हूं किसी ने मेरा इत्र नहीं लिया। इस पर नवाब साहब ने का सारा इत्र खरीद लिया। कहते हैं कि नवाब साहब उस समय कैसरबाग की सफेद बारादरी बनवा रहे थे। उन्होंने उसके प्लास्टर के मसाले में सारा इत्र डलवा दिया। इस कारण कैसरबाग बारादरी का भवन तीन साल तक महकता रहा था। अब व्यापारी ने खुश होकर मंदिर पर भंडारा कराया। संयोग से उस दिन भी जेठ मंगलवार था। तब से जेठ मंगलवार को भंडारा करने की परम्परा चल पड़ी जो अब तक चली आ रही है।

    Keep Reading

    Sankat Haran Panchmukhi Hanuman Temple Foundation Day: Bhajans Resound Amidst Sundarkand Recitation; Community Feast (Bhandara) Held.

    संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस : सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ गूंजे भजन, चला भण्डारा

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Silence in the Face of Provocation Is the True Victory: Osho's Profound Message

    उकसावे पर चुप्पी ही असली जीत: ओशो का गहरा संदेश

    Saffron Bike Ride on Hanuman Jayanti: 'If Hindus unite, the power is unlimited.'

    हनुमान जन्मोत्सव पर भगवा बाइक यात्रा: ‘हिन्दू एकजुट हो तो शक्तियां असीमित’

    The Relevance of Lord Hanuman and His Character in the Contemporary Scenario

    वर्तमान परिदृश्य में हनुमान जी और उनके चरित की प्रासंगिकता

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    April 14, 2026
    Saudi Arabia issues a stern warning to the US: Lift the blockade on the Strait of Hormuz, or oil supplies will be cut off! — Trump also faces a massive setback from China.

    सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी: होर्मुज ब्लॉकेड हटाओ, वरना तेल सप्लाई रुक जाएगी!, ट्रंप को चीन से भी ज़बरदस्त झटका

    April 14, 2026
    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    April 14, 2026

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    April 14, 2026
    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    April 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading