Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेरक प्रसंग

    Different Thinking: क्या में ज्यादा ही मोटी हो गई हूं?

    By August 31, 2017 प्रेरक प्रसंग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    पति-पत्नी बेड पर लेटे थे, लेकिन दोनों बड़ी देर तक चुपचाप रहे।
    इस पर पत्नी ने सोचा- ये मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे? क्या किसी दूसरी औरत के बारे में सोच रहे हैं? क्या बाहर इनका अफेयर है? मैं अब और पहल नहीं करूंगी। क्या अब सचमुच मेरे चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं? क्या अब उम्र मुझ पर हावी हो रही है? क्या अब मैं इन्हें लुभा नहीं पा रही हूं? क्या में ज्यादा ही मोटी हो गई हूं?…
    पत्नी की सोच और गंभीर हो गई। वह सोचने लगी- मुझे बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल के लिए तैयार करना होता है और फिर घर के काम भी तो देर रात तक खत्म होते हैं, इसीलिए कभी मैं इन्हें मना कर देती हूं, लेकिन मेरी परेशानी कौन समझेगा? बस हर बार इनकी बात मानो तो ये खुश रहेंगे, वरना बात भी नहीं करेंगे।
    पत्नी को पुरानी बातें याद आने लगीं- पहले कभी ऐसा कुछ लगा नहीं कि ये दूसरी के चक्कर में फंस गए हैं, लेकिन अगर मेरी काया अब पहले की तरह नहीं रह गई है तो हो सकता हो कि इनके ऑफिस में किसी औरत ने इन पर…डोरे डाले हों और ये उसके चक्कर में आ गए हों। पुरुष का क्या है, वह तो बाहर कुछ भी कर सकता है। स्त्री के लिए तो घर का काम, बच्चे संभालना, उनके स्कूल की जिम्मेदारी और भी कई काम। उस पर अगर रात को इन्हें… मना कर दो तो….एक के बाद एक कई ख्याल पत्नी के मन में आ रहे थे और बहुत सारी शंकाओं से उसका दिल बैठा जा रहा था।
    दूसरी तरफ पति सोच में डूबा था- इस धोनी को भी अकल नहीं है। आखिरी ओवर रवींद्र जड़ेजा से क्यों करवाया?

    ♦♦♦♦♦

    Keep Reading

    अयोध्या में जब राम की चरणपादुका ले कर लौटे भरत

    जिन्दगी की ऐसी कोई बाधा नहीं जिससे कुछ प्रेरणा ना ली जा सके !

    मूर्तिकार का अहंकार

    व्यक्तित्व की पहचान

    नारद मुनि ने विष्णु भगवान से क्या माँगा और क्या मिला!

    बालक की भूल

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading