- सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही प्रत्येक केंद्र में मॉनिटरिंग
- जनपद के 91 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न कराई जा रही लोक सेवा आयोग की परीक्षा
लखनऊ 25 मई 2025: जनपद लखनऊ में आज आयोजित हुई संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस (Premilinary) परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जनपद में कुल 40029 परीक्षार्थी परीक्षा में हो रहे सम्मिलित
जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओ का अवलोकन किया । जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षा कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 91स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही यूपीएससी के द्वारा 5 वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षणीय दायित्व भी दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के 91 केंद्रों पर उक्त परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही है। जिसमे कुल 40029 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है।







