Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    मेरे बाल बच्चों को भूखों मरने से बचाने के लिए इनाम अवश्य दे दीजिये!

    By January 16, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    फेडरिक नाम का एक राजा था। उसकी सेना में ऊंचे पद पर एक अफसर काम करता था। एक बार काम न होने से सेना में कटौती की गई और उस अफसर को सेवा से मुक्त कर दिया गया। बेचारा अफसर अब क्या करे? वह बार-बार कह देता कि उसके पास कोई काम नहीं है। अफसर के बार-बार आने से राजा तंग आ गया। उसने बड़े कठोर स्वर में कहा कि आयंदा से तुम मेरे पास मत आना, वरना अच्छा नहीं होगा।

    इस घटना के कुछ दिन बाद राजा के विषय में किसी ने एक कविता लिखी, जिसमें राजा की बड़ी निन्दा की गई थी। राजा वैसे अच्छे स्वभाव का था, किन्तु अपनी निन्दा को वह सहन नहीं कर सका। उसने तत्काल मुनादी करवा दी कि जो कोई उस कविता के लेखक को पकड़कर लायगा, उसे सोने की पचास मोहरें इनाम में दी जायेंगी।

    दूसरे दिन वही अफसर राजा के सामने मौजूद था। राजा क्रोध से आग-बबूला हो गया, जब उसने देखा कि वही अफसर उसके सामने है, जिसे उसने न मिलने का आदेश दिया था। राजा ने दांत पीसते हुए कहा, “तुम्हारी यह जुर्रत! मेरे मना करने पर भी तुम आ गये!”

    file photo

    अफसर बोला, “आपने अपने विरुद्ध कविता लिखने वाले को पकड़कर लाने वाले को पचास सोने की मोहरें देने की मुनादी करवाई थी।” राजा ने कहा “तो उससे क्या ?” अफसर बोला, “वह इनाम मुझे दिलवाइये।” “क्यों ?” राजा ने पूछा। अफसर ने जवाब दिया, “इसलिए कि उस कविता का लेखक मैं ही हूं। आप मुझे दण्ड दे सकते हैं, लेकिन मेरे बालबच्चों को भूखे मरने से बचाने के लिए इनाम अवश्य दे दीजिये।”

    राजा ने गुस्से में कागज पर कुछ लिखकर देते हुए उससे कहा, “तुम स्पाण्डो किले के कमाण्डर से जाकर मिलो। मैंने तुम्हें कैद करने का हुक्म दिया है। लेकिन कमाण्डर से कहना कि वह भोजन करने से पहले इसे न पढ़े।” अफसर ने परवाना ले लिया और वहां से चल दिया। कमाण्डर के पास जाकर परवाना दिया और राजा की आज्ञा सुना दी कि खाने के बाद इसे पढ़ना। कमाण्डर ने वही किया। दोनों ने साथ-साथ खाना खाया। फिर परवाना पढा।

    उसमें लिखा थाः “पत्र-वाहक को मैं आज से स्पाण्डो किले का कमाण्डर नियुक्त करता हूं। इसको सारा काम संभलवा दें और स्वयं पोटर्स डन के किले का चार्ज ले लें। इससे तुम्हें लाभ होगा। इसके साथ ही पत्र-वाहक के बाल-बच्चे भी सोने की पचास मोहरें लेकर वहां पहुंच रहे हैं।” अफसर तो सोच रहा था कि उसे कैद में डाल दिया जायगा, पर हुआ कुछ और ही। मारे खुशी के उसकी आंखों से आसू निकल पड़े। उसके जीवन की धारा ही बदल गई।

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading