लखनऊ, 3 जनवरी 2021: सी.एम.एस की प्रतिभाशाली छात्रा अंजली तिवारी को उच्चशिक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी आफ सैन फ्रांसिस्को द्वारा 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। अंजली को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।
सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अंजली को बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है, और कहा कि जिनकी कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की बदौलत विद्यालय के छात्र शिक्षा जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी मेधावी छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं।
वर्ष 2020 में सी.एम.एस. के 90 से अधिक छात्रों ने दुनिया के नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।