बाँदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के सम्मान को नई ऊँचाई देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दृढ़ नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है।

इसी क्रम में, आज जनपद बाँदा के महर्षि बामदेव कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और उनका बहुमूल्य पाथेय प्राप्त किया। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री नंदी ने शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक (डेमो) चेक प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर संसाधन और उचित सम्मान से ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था विश्वस्तरीय बनेगी।
इस गौरवमयी अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील कुमार पटेल, कमिश्नर अजीत कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू, जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल एवं सी डी ओ अजय कुमार पांडेय सहित जिले के तमाम जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावी और कुशल संचालन डॉ. इन्द्रवीर सिंह जादौन द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक वृद्धि से शिक्षामित्रों में हर्ष की लहर है और उन्होंने सरकार के इस निर्णय को ‘सम्मान का नया सवेरा’ बताया है।
नरैनी ब्लॉक का शानदार प्रदर्शन, मंत्री जी ने सराहा
बांदा: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शिक्षा मित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय भुगतान कार्यक्रम में ब्लॉक नरैनी का टीएलएम स्टाल सबसे बेहतर रहा।
मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी जी’ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी ब्लॉकों के टीएलएम स्टॉल लगाए गए। नरैनी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री ओमप्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में विनोद कुमार गुप्ता, अमित कुमार मिश्रा और शशि शर्मा द्वारा तैयार किया गया स्टॉल देखकर मंत्री जी सहित जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी प्रभावित हुए।
टीम ने निपुण भारत मिशन और स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के तहत बाल वाटिका से कक्षा-2 तक के बच्चों के लिए हिंदी व गणित की सहायक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंत्री जी ने स्टॉल की सराहना करते हुए टीम की मेहनत को सराहा।
इस टीम में अमित कुमार मिश्रा (एआरपी), अरविंद गुप्ता (एआरपी) और संतोष साहू (एआरपी) ने भी सहयोग किया।नरैनी ब्लॉक ने इस कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन तैयारी और नवाचारी प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।






