लखनऊ, 31 मार्च 2021: भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप) के प्रथम चरण में लखनऊ सी.एम.एस.के छात्र रोहन चतुर्वेदी का चयन हुआ है। अब यह मेधावी छात्र साक्षात्कार के द्वितीय चरण में अपनी योग्यता साबित कर के.वी.पी.वाई फेलोशिप प्राप्त करेगा।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, स्कूल के छः छात्र के.वी.पी.वाई फेलोशिप के प्रथम चरण में चयनित हो चुके हैं। इस प्रकार, सी.एम.एस. के कुल सात छात्र के.वी.पी.वाई फेलोशिप के प्रथम चरण में चयनित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इस फेलोशिप हेतु चयनित छात्रों को पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान रु. 4,64,000/- रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि यह फेलोशिप विद्यालयों तथा स्नातक स्तर के छात्रों को रिसर्च कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की एक अत्यन्त ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में चयनित छात्र अपना आई.डी. कार्ड दिखाकर देश की किसी भी प्रसिद्ध नेशनल लेब्रोटरी, विश्वविद्यालय, लाइब्रेरी की सुविधा निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।







