उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने कहा है कि कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी अनलाॅक-1, अनलाॅक-2, अनलॉक-3 व अनलाॅक-4 की गाइड लाइन पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में जुलाई 2020 से ही उल्लंघन किया जा रहा है।
संघ ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के शिक्षकों को लगातार विद्यालय बन्द होने के आदेश के बावजूद भी विद्यालयों में बुलाया जा रहा है। जिस कारण से सैकड़ों शिक्षक कोरोना संक्रमित हो रहे हैं तथा कुछ शिक्षकों की इस महामारी से मृत्यु भी हो चुकी है। मृत्यु की दशा में मृतक के परिवार को कोरोना से सम्बन्धित बीमा की बीमित धनराशि भी नही दी गयी है।
संघ ने कहा कि कोविड-19 अनलाॅक-4 की गाइड लाइन में भी आदेश संख्या: 2007/2020/सीएक्स-3 गृह(गोपन) अनुभाग-3 दिनांक 30 अगस्त, 2020 के माध्यम से विद्यालयों को बन्द रखने का आदेश दिया गया है परन्तु बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी आदेश का अनुपालन नही कर रहे हैं।
संघ ने कहा कि सरकार इस सम्बन्ध में हस्तक्षेप कर कोविड -19 की अनलॉक प्रक्रिया के जारी दिशा निर्देश का पालन कराये।







