Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    हर माह हर मीटर पर कम्पनी को मिलता है 86 रुपया, फिर चेक मीटर फीस क्यों वसूला जा रहा उपभोक्ता से?

    ShagunBy ShagunDecember 19, 2020Updated:December 19, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 641

    उपभोक्ता परिषद जल्द ही पूरे मामले पर नियामक आयोग में लगाएगा याचिका और करेगा न्याय की गुहार

    उपभोक्ता परिषद का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर अनेकों जाँच हुई लेकिन किसी भी जाँच का खुलासा सार्वजानिक नहीं किया गया पिछले लगभग 5 माह से स्मार्ट मीटर लगने पर रोक है सभी को पूरे प्रदेश में पता है कि स्मार्ट मीटर परियोजना संदेह के घेरे में है ? बिना यूजर एक्सेप्टेंस टेस्ट यूएवटी किए, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओ के परिसर पर लगाए गये पूरी परियोजना ओपेक्स मॉडल पर है और प्रतेक मीटर पर हर माह रुपया 86 विजली विभाग ईईएसएल को देगा।

    अब पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक महोदय का कहना है की जिन उपभोक्ताओ को लगता है उनका स्मार्ट मीटर तेज चल रहा उपभोक्ता टैरिफ ऑर्डर के अनुसार रुपया 175 जमा कर चेक मीटर लगवा सकता है जबकि पावर कार्पोरेशन को यह सोचना चाहिए की यह कोई सामान्य परिस्थितः नहीं है जहा टैरिफ आदेश का हवाला दिया जा रहा गारंटी अवधि में स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ता को संदेह है वो भी एक दो को नहीं ज्यादातर सभी लगभग 12 लाख उपभोक्ता को ऐसे में पावर कार्पोरेशन को अपना आदेश संसोधित कर यह करना चाहिए की चेक मीटर की फीस ईईएसएल के बिल से काटा जायेगा क्यों की वह फयदा कमा रहा पूरी तकनीकी की जिम्मेदारी उसकी क्योंकि वह हर माह किराया ले रहा है ऐसे में उपभोक्ता को संतुष्ट करना उसकी जिम्मेदारी।

    उपभोक्ता परिषद् नियामक आयोग में लगाएगा याचिका और करेगा न्याय की गुहार

    उपभोक्ता परिषद का कहना है कि जरा सोचिए पूरी गलती ईईएसएल व मीटर निर्माता कंपनी की और मीटर तेज चलने की शिकायत के लिए उपभोक्ता की जेब ढीली ! सोचो अगर 12 लाख उपभोक्ता अपनी संतुस्टी के लिए चेक मीटर की फीस देगा तो फिर बिजली विभाग के खजाने में 21 करोड़ रुपये की लूट मचेगी ही।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा बड़े दुर्भाग्य की बात है की अभी कुछ माह पहले जब कुछ स्मार्ट मीटर की रीडिंग पुराने लगे मीटर से जब कम आ गयी तो पावर कार्पोरेशन में हल्ला मच गया कि खपत कम कैसे आयी और एक आदेश प्रदेश में भेज दिया गया कि टीम बनाकर जाँच कराई जाय! अरे भाई! उपभोक्ता की खपत घटना बढ़ना उसके द्वारा किए जा रहे उपभोग पर है। कभी कम कभी ज्यादा लेकिन उस आदेश से ऐसा लगा जैसे पावर कार्पोरेशन को पक्का यकीन है कि स्मार्ट मीटर तेज चलने के लिए ही बना फिर धीरे कैसे चला उपभोक्ता परिषद को स्मार्ट मीटर तकनीकी का विरोधी बिलकुल नहीं ? लेकिन स्मार्ट मीटर रूपी घटिया तकनीकी का विरोध करता है।

    उपभोक्ता परिषद ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा आज तक किसी भी दोषी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी उल्टे अभियंताओ की एक लाबी स्मार्ट मीटर को सफल बताकर पुनः उपभोक्ताओ के यहाँ लगवाने की तैयारी में जुटी है सबसे बड़ा सवाल यह है कौन सी ऐसी ताकत है जिसके दबाव में आज तक स्मार्ट मीटर प्रकरण में किसी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई ? प्रदेश का उपभोक्ता प्रदेश सरकार से इस पर स्वेत पत्र चाहता है उपभोक्ताओ के घर में लगने वाला मीटर रूपी तराजू की विस्वसनीयता जानने का हर उपभोक्ता को पूरा अधिकार है उपभोक्ता परिषद् माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग करता है वह खुद मामले की गम्भीरता को समझें और निर्णय लें।

    Shagun

    Keep Reading

    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading