Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चुनावी और सियासी साल होगा 2023

    ShagunBy ShagunDecember 30, 2022Updated:December 30, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 492

    नवेद शिकोह

    चंद घंटों के बाद शुरू होने वाला 2023 सियासी सरगर्मियों और चुनावों के नाम होगा। इस वर्ष देश के क़रीब दस राज्यों में चुनाव हो सकते हैं। 2024 के शुरू में ही लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए 2023 को लोकसभा का चुनावी वर्ष भी मान सकते हैं। इसी साल लोकसभा चुनाव के रण की तैयारी भी होगी और विभिन्न सूबों में विधानसभा चुनावों का भी तांता लगा रहेगा। आबादी के लिहाज़ से देश के सबसे बड़ा सूबे उत्तर प्रदेश का निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण प्रकरण के बाद काफी अहम और चर्चित हो गया है। ये चुनाव भी 2023 में ही होना है।

    दिल्ली की कुर्सी समेत सबसे अधिक सूबों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सत्ता है इसलिए अपनी हुकुमतों को बचा पाने के लिए भाजपा के लिए आगामी वर्ष बेहद चुनौतीपूर्ण और सियासी व्यस्तता भरा होगा। कांग्रेस और भाजपा विरोधी तमाम क्षेत्रीय दलों के लिए 2023 करो या मरो के संघर्ष से भरा होगा। भाजपा जैसे शक्तिशाली दल से लड़ने के लिए आगामी वर्ष में विपक्षी दलों की एकजुटता के प्रयास किसी बड़ी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होंगे।

    विभिन्न राज्यों के चुनावी नतीजे लोकसभा चुनाव के नतीजों की आशंकाएं बताएंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मेघालय त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और जम्मू कश्मीर में भी 2023 में चुनाव हो सकते हैं।

    राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार वापसी का संघर्ष करेगी और मध्यप्रदेश में भाजपा को ये संघर्ष करना होगा। 2018 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीती थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ तमाम कांग्रेसी विधायकों की बगावत ने भाजपा सरकार बनवा दी।

    छत्तीसगढ़ एक ऐसा सूबा है जहां कांग्रेस ने मजबूती से जीत हासिल की थी और भाजपा की करारी हार हुई थी। 2018 के खंडित जनादेश के बाद कर्नाटक का सियासी नाटक सबको याद होगा। यहां किसी को बहुमत नहीं मिला था। पहले कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया और कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। फिर बाद में तमाम उठापटक के बाद भाजपा ने कर्नाटक में सरकार बनाने में सफलता हासिल कर ली थी।

    ऐसे ही देश के कई राज्यों में कांग्रेस, भाजपा और क्षेत्रीय दलों का कॉकटेल जनाधार विधानसभा चुनावों में ये भी तय करेगा कि किस क्षेत्रीय दल का किस राष्ट्रीय पार्टी से कैसा रिश्ता है !

    2023 में लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनावों की तैयारियों की बेला में सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं की झड़ी से जनता को लुभाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

    इसके अतिरिक्त चुनावी सियासत ध्रुवीकरण के प्रयास और भावनात्मक कार्ड खेलने का माहौल भी पैदा कर सकती है। 23 में ही अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर का निर्माण भी पूरा हो जाने की पूरी संभावना है। और 23-24 में बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित राम मंदिर में दर्शन के लिए रामभक्तों का प्रवेश भी प्रारंभ हो जाएगा। इसके अतिरिक्त संभावना है कि समान नागरिक कानून पास करवाकर भाजपा चुनावों में लाभ लेने का प्रयास करे। हिंदुत्व, विकास, राष्ट्रवाद के मुद्दों और ध्रुवीकरण की बिसात की काट के बीच पिछड़ा वर्ग, आरक्षण, मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दों का शोर भी 2023 में सुनाई देगा।

    Shagun

    Keep Reading

    यह हैं भारत के सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेस, जहाँ जाने पर कंपकपी छूट जाएगी

    जानिए चमत्कारिक किस्से बाबा के भक्त से : जब बाबा नीब करौरी की कृपा से नास्तिक बना आस्तिक

    बदजुबानी में नेताओं का कोई मुकाबला नहीं

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ट्रेलर दिखाया, अभी पूरी पिक्चर बाकी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

    तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देकर भारत से खुद पंगा लिया, अब तो रोना पड़ेगा ही

    ब्रेकिंग लखनऊ : डबल डेकर बस में आग लगने से 2 बच्चों सहित 5 जिंदा जले

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    69546
    Visit Today : 147
    Visit Yesterday : 315
    Hits Today : 7985
    Total Hits : 4145607
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    विशाल मेगामार्ट में निकली बम्पर सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी, मीम्स में रूस के राष्ट्रपति भी पीएम मोदी से पूँछ बैठे आपने बताया नहीं दोस्त

    May 18, 2025

    पाक मीडिया ने खोल दी अपने ही विदेश मंत्री को पोल, फैक्ट चेक में फर्जी निकली तस्वीर

    May 17, 2025

    बेरोजगार हुए शिक्षकों ने किया बंगाल में प्रदर्शन

    May 17, 2025

    आवारा कुत्तों से जान बचाने को लेकर तीसरी मंजिल पर चढ़ गई गाय

    May 17, 2025

    यह हैं भारत के सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेस, जहाँ जाने पर कंपकपी छूट जाएगी

    May 17, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2025 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading