दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस देश में प्रत्येक लोकतांत्रिक संस्थान पर कब्जा कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि देश में संविधान पर गंभीर हमले हो रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम तौर से जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट जाती है, 70 साल में पहली बार आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के पास आकर कह रहे हैं कि हमें दबाया जा रहा है, हम अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।
राहुल ने कहा कि आरएसएस और भाजपा नहीं चाहते कि इस देश की गरीब जनता की आवाज़ सुनी जाए. भाजपा और आरएसएस के लिये महिला का काम खाना बनाना है और कुछ नहीं, इनके लिये दलितों का काम सिर्फ सफाई करने का है, पढ़ने का नहीं।
भाजपा और आरएसएस का यही लक्ष्य है कि महिलाओं, गरीबों, किसानों की आवाज़ को दबाओ और हिन्दुस्तान का धन चंद चुने हुए लोगों को दे दो।







