Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    कर्नाटक में सियासी ड्रामा शुरू.. भाजपा, कांग्रेस+जेडीएस राज्यपाल से मिलने दौड़ चले

    ShagunBy ShagunMay 15, 2018Updated:May 15, 2018 इलेक्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 534

    नई दिल्ली,15 मई।  कर्नाटक चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी नेता जिस समय जीत का जश्न मनाने में जुटे थे और उसके प्रवक्ता न्यूज चैनलों में बयान देने में लगे थे, उस वक्त कांग्रेस के दो दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत राज्य की सत्ता में बीजेपी को रोकने की रणनीति पर काम कर रहे थे। आखिरकार कांग्रेस को इसमें सफलता मिलती दिख रही और नतीजों के बीच ही कांग्रेस ने जेडीएस के साथ सरकार बनाने का बड़ा ऐलान कर दिया।

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों में किसी भी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनकर उभरी है, लेकिन जादुई आंकड़े से करीब सात सीट दूर दिख रही है। फिलहाल कांग्रेस को 77 और जेडीएस को 38 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।

    नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार; कर्नाटक विधानसभा चुनावों कीं 222 सीटों में से बीजेपी 104 सीटों पर आगे बढ़ रही है, कांग्रेस 78 पर आगे है और जेडी-एस 38 तक पहुंच गई है और अन्य २ पर बढ़ रही हैं। यदि कांग्रेस और जेडी-एस गठबंधन 78 + 38 = 116 सीटों के साथ आते हैं, तो वे जादूई अंक को 112 पार कर सकते हैं और सरकार बना सकते हैं, लेकिन एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी युद्ध के मैदान में उतरी और कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला के साथ उनकी बैठक चल रही है।

    बीजेपी कर्नाटक में चुनावी जंग फतह करने के खुशी में डूबी हुई थी, जबकि त्रिशंकु विधानसभा की हालत देखकर कांग्रेस खेल करने में जुट गई। कांग्रेस बीजेपी की सत्ता की राह में रोड़े बनकर खड़ी हो गई है। गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और पूरी राजनीतिक हालत पर चर्चा की। इसके बाद जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दांव चलकर बीजेपी को बैकफुट पर ला दिया है।

    जेडीएस से बात करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को भी इस काम में लगाया गया है। मायावती ने कर्नाटक में जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी हैं और उनकी पार्टी के एक विधायक ने जीत भी दर्ज की है। ऐसे में मायावती ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और कुमारस्वामी के साथ बातचीत करके उनको कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के लिए राजी कर लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने जेडीएस को किसी भी कीमत में बीजेपी के साथ न जाने की भी सलाह दी है।
    जेडीएस के राजी होने के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देवगौड़ा से बात करके सरकार बनाने का फॉर्मूले तय किया। कांग्रेस और जेडीएस के बीच तय हुआ है कि कुमारस्वामी मुख्यमंत्री होंगे और कांग्रेस के कोटे में डिप्टी सीएम का पद मिलेगा. इसके लिए जी परमेश्ररा के नाम को भी बकायदा सुझाया गया हैं।

    इसके अलावा इस गठबंधन में 34 मंत्री होंगे, जिसमें से कांग्रेस के कोटे से 20 और जेडीएस के कोटे से 14 मंत्री होंगे।
    कांग्रेस और जेडीएस के बीच पकती खिचड़ी को भांपकर बीजेपी नेता भी सक्रिय हो गए हैं। पार्टी आलाकमान ने अपने तीन कैबिनेट मंत्री को कर्नाटक के लिए रवाना किया है। येदियुरप्पा दिल्ली आने वाले थे, लेकिन उन्हें वहीं रुकने की सलाह दी गई और वो राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    Mamata's Sharp Defiance: 'Why should I resign? We didn't lose! We were forcibly defeated.'

    ममता का तीखा विद्रोह: ‘इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं, जबरन हराया गया’

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    मतगणना के रोमांच ने किए बड़े उलटफेर!

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading