Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    ईवीएम पर फिर दोतरफा दलील

    By September 6, 2018 इलेक्शन No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 471
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    अनुमान था कि महागठबंधन की चर्चा के साथ ही विपक्षी पार्टियों का मनोबल बढ़ेगा, और इसी के साथ ईवीएम से कमजोरी छिपाने की बात बन्द हो जाएगी। लेकिन निर्वाचन आयोग की सर्वदलीय बैठक में यह अनुमान गलत साबित हुआ। बल्कि विपक्षी पार्टियों की दोहरी बिडंबना उजागर हुई। पहली यह कि ये सभी ईवीएम पर निर्वाचन आयोग की चुनौती से किनारा कर चुकी थी। दूसरा यह कि ईवीएम के परिणाम से सत्ता हासिल करने वाले भी इसे गलत बात रहे है।
    यही कारण है कि निर्वाचन आयोग के साथ राजनीतिक पार्टियों की बैठक बिना किसी कारगर नतीजे के समाप्त हुई। ऐसा नहीं कि चुनावी प्रक्रिया में सुधार की  गुंजाइश नहीं है।  निर्वाचन आयोग के एजेंडे में अनेक विषय थे। लेकिन विपक्षी पार्टियां ईवीएम में ही उलझी रही है। यह मुद्दा उनकी नाकामी छुपाने जरिया बन गया  है। ये बैलेट के दौर में लौटने चाहते है। कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल पंचायत राज चुनाव का उदाहरण सामने है। ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। सत्ता पक्ष ने इसमें जम कर बूथ कैप्चरिंग की थी। बैलेट बॉक्स सड़क और नदियों में पड़े मिले थे।
    आज जो राजनीतिक पार्टियां बैलेट पेपर की हिमायत कर रही है, प्रायः ये सभी ईवीएम चुनाव चुनाव से सत्ता में पहुंची थी। कांग्रेस,सपा, बसपा, सहित इनकी सूची लंबी है।
    इसका मतलब है कि जब ये सत्ता में पहुंचे ,तो ईवीएम कोई मुद्दा नहीं रहेगा, जब मतदाता इनको नाकामियों के कारण पराजित कर दें तो ईवीएम दोषी हो जाती है। मतदाताओं को ऐसी बातों से प्रभावित नहीं किया जा सकता। विपक्षी पार्टियां ईवीएम के पीछे पड़कर अपनी ही कमजोरी जाहिर कर रही है।चुनाव आयोग ने इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मीटिंग के मुद्दों में मतदाता सूची को ज़्यादा पारदर्शी बनाने के साथ ही राजनीतिक दलों के संगठन और चुनावी उम्मीदवारी में महिलाओं की नुमाइंदगी, भागीदारी और ज़्यादा अवसर देने के उपाय करना भी शामिल था।
    देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल के आम चुनाव से पहले अहम मसलों पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को देश के सभी राष्ट्रीय राजनैतिक दलों और राज्यों के राजनैतिक दलों की बैठक बुलाई. इस बैठक में आयोग ने चुनाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण मसलों पर राजनीतिक दलों से सुझाव मांगा।
    इस बैठक में ख़ास तौर पर चुनाव के दौरान प्रचार थम जाने के बाद सोशल मीडिया में होने वाले प्रचार पर दलों की राय ली गई। बैठक में मतदाता सूची में सामने आने वाली गड़बड़ियों पर भी चर्चा की गई। ईवीएम से चुनाव जारी रखने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने विचार रखे. बैठक में राजनीतिक दलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनाव ख़र्च की सीमा पर भी विचार किया गया।
    राजनीति में मुद्दों की कोई कमी नहीं होती। विरोधी पार्टियां सरकार को घेरने में इनका उपयोग करती है। इसमें अनेक गंभीर विषय भी होते है। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से इसमें दिलचस्प प्रकरण जुड़ा है। राजनीति के दांव पेंच के बीच कुछ अंतराल पर ईवीएम का मुद्दा  जरूर उठता है। ऐसा लगता है कि  माहौल को हल्का और दिलचस्प बनाने के लिए इसे उठाया जाता है। विपक्षी नेता जानते है कि इस मुद्दे में कोई दम नहीं है। करीब चार वर्षों से इसे उठाया जा रहा है। लेकिन आमजन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसके बाद विपक्ष को इस मुद्दे से तौबा कर लेनी चाहिए थी।
         चुनाव आयोग की चुनौती ने तो इस मुद्दे की हवा ही निकाल दी थी। उसने सभी पार्टियों को ईवीएम में कमी निकालने अवसर दिया था। वह अपने साथ विशेषज्ञ भी ले जा सकते थे। लेकिन सभी पार्टियां वहां से बच निकली। किसी ने चुनाव आयोग की चुनौती स्वीकार करने का साहस नहीं दिखाया।
    इसके बाद ईवीएम पर विपक्ष के दावे का महत्व समाप्त हो गया था। इसे उठाने वाले अपनी ही विश्वसनियता कम कर रहे थे। कुछ पार्टियों ने तो स्थिति को समझ कर इस पर तूल देना बंद कर दिया। कुछ नेता समय समय पर इसे जरूर उठा देते है। वह बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करते है। जबकि उसमें बूथ कैप्चरिंग के आरोप ज्यादा लगते थे। खासतौर पर दबंग लोग दलितों को वोट देने से रोक देते थे। ईवीएम के आने के इस पर रोक लगी है। बसपा प्रमुख मायावती ने यह मुद्दा उठाया था।
    लोकसभा चुनाव में सफाए के बाद उन्होंने ईवीएम पर अपनी पराजय का ठीकरा फोड़ दिया था। वह अपने मतदाताओं को यह बताना चाहती थी कि उनका करिश्मा कायम है, ईवीएम के कारण हार गए। तब मायावती से किसी ने नहीं पूछा कि वह ईवीएम कौन सी थी, जिसने उन्हें पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया था। मायावती ने यह बात शायद समझी। उनका मकसद पूरा हो गया था। इसके बाद उन्होंने इसे उठाना प्रायः बन्द कर दिया। लेकिन कुछ पार्टियां उनके छोड़े मुद्दे पर आज भी अटकी है। वह यूरोप के कुछ देशों के उदाहरण देते है। लेकिन भारत से इसकी तुलना ठीक नहीं। यहां की मशीन कसौटी पर खरी उतरी है।
    मजेदार बात यह कि यह मुद्दा तभी उठता है जब कहीं भाजपा विजयी होती है। विपक्ष विजयी होता है तब यह शांत हो जाता है। पंजाब में विजयी हुए, उपचुनाव जीते तब ईवीएम पर सवाल नहीं उठे। कर्नाटक में सरकार बनाए जाने के जश्न में पूरा विपक्ष पहुंच गया था। किसी ने नहीं कब ईवीएम गड़बड़ है, बैलेट से चुनाव होने चाहिए। विपक्ष चित्त पट सब अपनी मर्जी से तय करना चाहता है।

    Keep Reading

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading