Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    EVM पर सवाल उठा रहे लोगों को 2019 के लोस चुनाव में हार का डर: दिनेश शर्मा

    ShagunBy ShagunJanuary 9, 2018 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 585

    भाजपा टोने-टोटके में विश्वास नहीं करती

    लखनऊ,09 जनवरी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी को लेकर विपक्ष को एकजुट करने के समाजवादी पार्टी के प्रयासों पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि ऐसा करके जनता के अभिमत का अपमान करने वालों को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पराजय का भय सता रहा है।

    सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा. शर्मा ने कहा कि विपक्ष जनता की कृपा को ईवीएम की खराबी बता रहा है। अपनी खराबी, अपनी कार्यशैली, अपने लोगों, अपनी नीतियों, अपने दलों और विचारों की खराबी को ईवीएम की खराबी में परिवर्तित करने की कोशिश हो रही है। डा. शर्मा ने कहा कि जब 15 साल में दूसरी सरकारें बनीं तब तक ईवीएम ठीक थीं। अब वे खराब होना शुरू हो गयीं। जनता का इससे ज्यादा अपमान और क्या हो सकता है कि ईवीएम पर सवाल उठाकर उसके अभिमत को नकारते हुए चुनौती दी जा रही है। यह लोकतंत्र का उपहास है।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग सरकार द्वारा किये जा रहे हर काम पर व्यंग्य करके गलत तस्वीर इसलिये पेश करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव का भय है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमर अब्दुल्ला का वह बयान याद आता है, जिसमें उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा था कि वह वर्ष 2019 नहीं बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करे। 2019 मोदी के कार्यों पर चुनाव होगा।

    इसके अलावा डा. शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकारें वहम से नहीं चला करतीं। भाजपा टोने-टोटके में विश्वास नहीं करती। योगी बार-बार नोएडा जाएंगे। मालूम हो कि अखिलेश ने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी पिछले दिनों नोएडा गये थे। अब इसका असर जरूर होगा।

    नोएडा के बारे में माना जाता है कि जो भी मुख्यमंत्री वहां गया, उसे अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने पिछले दिनों विधानभवन के सामने आलू फेंके जाने की घटना को शरारत करार देते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने किसानों की चिंता की है और राज्य में किसी भी किसान के आत्महत्या करने की कोई सूचना सरकार के पास नहीं है।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/samajwadi-party-meeting14126-2/

    Shagun

    Keep Reading

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading