Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    आंखे हैं अनमोल रत्न

    ShagunBy ShagunOctober 8, 2020Updated:October 8, 2020 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    World Vision Day: 8 October Special

    हमारे देश में नेत्र दान व कोर्निया प्रत्यारोपण के दान करने वाले लोगों की संख्या एक फीसदी से भी कम हैं। देश में लाखों लोग दृष्टिहीनता के शिकार हैं। भारत में प्रति वर्ष 80 से 90 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है वहीं पर यदि हम नेत्र दान करने वालों की संख्या की बात करें तो यह मात्र 25 हजार के आसपास है। देश के झारखण्ड राज्य के बोकारो संथाली जिले में एक जनरल अस्पताल में नेत्र बैंक है जो वर्ष 2013 से संचालित हो रहा है। इसी तरह अब देश के कुछ बड़े राज्यों में आई बैंक बनने लगे हैं। जहां जागरूक लोग अपने लोगों को खोने के बाद उनकी आँखे दान कर देते हैं, इसमें विशेषतया दिल्ली मुंबई, बैंग्लोर और यूपी का लखनऊ शहर भी अब इसी कड़ी में गिना जाने लगा है।

    नेत्र रोग विशेष्यज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दिवस पहली बार “लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन” द्वारा वर्ष 2000 में दृष्टि दिवस के रूप में प्रथम बार मनाना प्रारम्भ किया था। इस दिन को दृष्टि हानि, अंधापन व अन्य दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के मध्य जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। दृष्टि दिवस को एक दान दिवस की तरह मनाया जाना चाहिए। लोगों को दृष्टि दान करने के लिए प्रोत्साहित अवश्य किया जाना चाहिये। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आंखों को कैसे बचाना है इस बात को विशेषकर बच्चों को जरूर जानकारी दें। विशाल स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए वैश्विक स्तर पर दृष्टि दिवस एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है। हमारे बच्चों के बीच विटामिन ‘ए’ से संबंधित खाद्य पदार्थों का वितरण एवं जानकारियां दिया जाना चाहिए।

    स्वस्थ आंखों के लिए सुझाव यह है कि हम सूरज की हानिकारक पाराबैंगनी किरणों से अपनी आंखों को सुरक्षा देने के लिए चश्मा पहनें और नित दिन के आहार में अधिक से अधिक हरी साग-सब्जियों को शामिल करें।
    वहीं धूम्रपान से बचे कियूंकि इससे ऑप्टिक तंत्रिका क्षतिग्रस्त होने से मोतियाबिंद व धब्बेदार पतन जैसी बीमारियों के खतरा उत्पन्न हो जाता है।

    कंप्यूटर पर काम करते समय प्रत्येक 20 मिनट के अंतराल पर आंखों को 20 सेकेंड का आराम अवश्य दें। अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर ही आंखों को छुयें।

    आंखे हम इंनसानो के लिए एक अनमोल रत्न के समान है जिसकी भलीभांति सुरक्षा एवं देखभाल हमे अवश्य करना चाहिये। -प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    #World Vision Day: 8 October Special
    Shagun

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading