Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    निगाहें विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे अयोध्या पर

    ShagunBy ShagunMay 13, 2022Updated:May 13, 2022 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 680

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    अयोध्या प्राचीन काल से भव्य नगरी के रूप में प्रतिष्ठित रही है। प्रभु श्री राम के यहां अवतार लेने से पहले यह चक्रवर्ती सम्राटों की वैभवशाली राजधानी थी। प्रभु के अवतार ने इसे आध्यात्मिक रूप से भी दिव्य भव्य बना दिया था। किंतु मध्यकाल में इसे विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण झेलने पड़े। पांच सौ वर्षों बाद यहां जीर्णोद्धार प्रारंभ हुआ है। भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। किंतु अयोध्या का विकास यहीं तक समिति नहीं है। इसको विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का क्रियान्वयन चल रहा है। इसमें मूलभूत सुविधाओं का विकास, ढांचागत निर्माण कार्य, शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क कनेक्टिविटी आदि सभी क्षेत्र शामिल है।

    योगी आदित्यनाथ स्वयं इन कार्यों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचते है। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दो बार अयोध्या की यात्रा कर चुके है। इस दौरान उन्होंने श्री राम लला के दर्शन पूजन के अलावा मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। वह एक स्कूल का भी निरीक्षण करने गए। कुछ देर के लिए वह एक शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाते भी दिखाई दिए। वस्तुतः उनके कार्य करने का अपना अंदाज है। वह एक यात्रा में एक साथ अनेक उद्देश्य पूरे करते है। इन सभी का संबन्ध प्रदेश व समाज के हित से जुड़ा होता है।

    अयोध्या गए तो वहां श्री राम लला विराजमान का दर्शन पूजन किया। यहां बन रहे मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अनेक विकास योजनाओं की समीक्षा की। दलित परिवार में भोजन कर समरसता का सन्देश दिया। उनके घर जा रहे थे,तो पता चला कि कुछ मीटर दूरी पर बेसिक स्कूल है। बेसिक शिक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विगत पांच वर्षों में अभूतपूर्व सुधार किए गए है। योगी अक्सर इन विद्यालयों में निरीक्षण के लिए जाते है। उस समय स्कूल खुला हुआ तो वह कुछ पल के लिए शिक्षक की भूमिका में आ जाते है। बच्चों के लिए यह यादगार लम्हा बन जाता है।

    योगी आदित्यनाथ वाहन से उतर कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पहुंच गये। विद्यालय में सुविधाओं का निरीक्षण किया। सरकार द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही यूनिफॉर्म की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वह कई क्लास रूम में मुख्यमंत्री नहीं बल्कि शिक्षक के रूप में गए। बच्चों से सहजता से संवाद किया। ब्लैक बोर्ड पर जो लिखा था उसके बारे में उनसे सवाल किए। जो किताब खुली थी या कॉपी पर बच्चों ने जो लिखा था, उसके विषय में पूंछा। जो गलती दिखी उसे सही कराया। बच्चों से किताब पढ़वाई। हिंदी के शब्द और अर्थ के विषय में पूछा।

    अयोध्या मास्टर प्लान में सभी विकास परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इसमें पुरातत्व महत्व के मंदिरों और परिसरों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण शामिल है। बीस हजार करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्ट में क्रूज पर्यटन परियोजना, रामकी पैड़ी पुनर्जनन परियोजना, रामायण आध्यात्मिक वन,सरयू नदी आइकॉनिक ब्रिज, प्रतिष्ठित संरचना का विकास पर्यटन सर्किट का विकास, ब्रांडिंग अयोध्या, चौरासी कोसी परिक्रमा के भीतर दो सौ आठ विरासत परिसरों का जीर्णोद्धार, सरयू उत्तर किनारे का विकास आदि शामिल हैं। इसके साथ ही अयोध्या को आधुनिक स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

    सरकार ने सैकड़ों पर्यटकों के सुझाव के बाद एक विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार किया है। अयोध्या के विकास की परिकल्पना एक आध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन हब और एक स्थायी स्मार्ट सिटी के रूप में की जा रही है। कनेक्टिविटी में सुधार के प्रयास जारी है। इनमें एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन के विस्तार,बस स्टेशन, सड़कों और राजमार्गों व ढांचा परियोजनाओं का निर्माण शामिल है।

    ग्रीनफील्ड टाउनशिप भी प्रस्तावित है। इसमें तीर्थयात्रियों के ठहरने की सुविधा,आश्रमों के लिए जगह, मठ,होटल, विभिन्न राज्यों के भवन आदि शामिल हैं। अयोध्या में पर्यटक सुविधा केंद्र व विश्व स्तरीय संग्रहालय बेजोड़ होगा। सरयू के घाटों के आसपास बुनियादी ढांचा सुविधाओं का विकास हो रहा है। ग्रीनफील्ड सिटी योजना, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सरयू तट पट विकास, पैंसठ किमी लंबी रिंग रोड, पर्यटन केंद्र,पंचकोसी परिक्रमा मार्ग विकास आदि से अयोध्या की तस्वीर बदल जाएगी।

    अयोध्या को स्मार्ट व विश्व स्तरीय नगर बनाने का कार्य प्रगति पर है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या आने वाले समय में वैश्विक मानचित्र में एक नया स्थान बनाने जा रहा है। अयोध्या विश्वस्तरीय पर्यटन केन्द्र के साथ साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी एक बड़ा केन्द्र बनाया जाएगा।  अयोध्या के आस-पास संचालित लगभग दो हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं कार्य चल रहा है। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में इसकी समीक्षा की।

    उन्होंने अयोध्या के विजन डॉक्युमेण्ट ‘अयोध्या विजन तथा आगामी सौ दिनों में किए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन भी किया। अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। अयोध्या विजन के विभिन्न विभागों की दो सौ से ज्यादा परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इसकी नियमित समीक्षा की होती रहेगी। अयोध्या के आगामी विकास में तीन प्रमुख पथ निर्धारित किए गए हैं। पहला पथ राम पथ-सहादतगंज से नयाघाट,दूसरा पथ श्रीराम जन्मभूमि पथ-सुग्रीव किला मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर,तीसरा पथ-भक्ति पथ-श्रृंगार हाट से रामजन्मभूमि मन्दिर तक हैं।

    योगी ने अयोध्या में हर घर नल कनेक्शन की व्यवस्था को बेहतर बनाने,विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने के निर्देश दिए। दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन की अपनी परम्परा का निर्वाह किया था। पांच वर्ष पूर्व भी उन्होंने ऐसा किया था। तब श्री रामजन्म भूमि पर यथास्थिति थी। योगी ने अपनी योजना के अनुरूप यहां पर्यटन विकास संबन्धी कार्य शुरू कर दिए थे। फिर वह समय भी आया जिसकी पांच सदियों से प्रतीक्षा थी। मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। इस बार योगी जब अयोध्या पहुंचे तो स्थिति अलग रही। भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। श्री रामलला को अस्थाई मंदिर में योगी आदित्यनाथ द्वारा ही प्रतिष्ठित किया गया था।

    अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब यह आयोजन परम्परा के रूप में स्थापित हो चुका है। विदेशों से भी लोग इस आयोजन को देखने आते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading