Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    कैसा वक़्त है यह ?

    By November 6, 2019 Social media No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 527
    वायरल इशू:
    दिल्ली में पुलिस धरने पर है, वक़ील हड़ताल पर हैं। देश की राजधानी की क़ानून व्यवस्था की इससे ख़राब तस्वीर की कल्पना नहीं की जा सकती। दिल्ली के पुलिसवालों का धरना अभूतपूर्व है। पुलिसवाले सिर्फ़ वकीलों से नाराज़ हों ऐसा नहीं है। वकीलों से झड़प के बहाने उनकी अपने वरिष्ठों से बरसों से चली आ रही दबी ढंकी नाराज़गी भी सामने आ गई है। है। अमूल्य पटनायक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर हैं । धरने पर बैठे पुलिस कर्मियों की ओर से किरन बेदी का पोस्टर लहराते हुए नारे लगाए गए कि हमारा कमिश्नर कैसा हो, किरन बेदी जैसा हो। पुलिस वालों की नाराज़गी अपनी सेवाशर्तों, पुलिस वालों को मिलने वाली सुविधाओं, कमियों वग़ैरह को लेकर भी है।
    धरने पर बैठे पुलिस वालों ने सीधे तौर पर पुलिस यूनियन बनाने और पुलिस वेलफ़ेयर एसोसिएशन बनाने की माँग की है। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बार-वार तमाम अपीलों के बावजूद धरना ख़त्म नहीं किया । पुलिस सुधारों का मामला लंबे समय से लटका हुआ है। दिल्ली पुलिस सीधे केंद्र सरकार के अधीन है, सरदार पटेल की विरासत का दावा करने वाले देश के ताक़तवर केंद्रीय गृहमंत्री क्यों सामने नहीं आ रहे? दिल्ली के सातों बीजेपी सांसद कहाँ हैं?
    मोदी जी का शासनकाल इस मायने में वाकई अभूतपूर्व रहा है कि असंतोष की अभिव्यक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों से लेकर दिल्ली के पुलिसवाले तक सड़क पर आ गए। संस्थाएँ ध्वस्त हो चुकी हैं, मर्यादा तार-तार हो चुकी है। गृहयुद्ध की आशंकाएँ सच में बदल रही हैं।
    . अमिताभ श्रीवास्तव की वॉल से

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    "What is there to life? One day, we have to leave..." The words spoken last night have become reality today.

    जीवन में क्या रखा है, एक दिन चले जाना है…” कल रात कही बात आज हकीकत बन गई

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading