Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    किसान आंदोलन: संवाद के सलीक़े में क्या कमज़ोर पड़ रही मोदी सरकार !

    ShagunBy ShagunDecember 12, 2020 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 679

    नवेद शिकोह

    मोदी सरकार के संवाद का सलीका किसानों को समझा पाने में बार-बार विफल हो रहा है, ये भाजपा के लिए घातक है।
    सियासत में संवाद सत्ता तक पंहुचाने वाला पुल होता है। जो पार्टी इस पुल को मजबूत नहीं रख पाती वो सत्ता से दूर होती जाती है।
    सियासत की तमाम नकारत्मकताओं के साथ सकारात्मक पहलू भी होते हैं। छल-कपट, झूठ-फरेब, रिझाना-भड़काना…. इन तमाम निगेटिविटी के पहियों से ही नहीं कुछ बेहतर कदमों से भी सियासत की गाड़ी सफलता की राह पर लम्बे समय तक दौड़ पाती है।

    अब तो इतिहास बन गया है लेकिन एक जमाने में सेवादल कांग्रेस की तरक्की का मूलमंत्र था। कामयाबी दर कामयाबी, सत्ता.. फिर सत्ता.. लगातार सत्ता.. के नशे में कांग्रेस की सेवाभावना कम होती रही और एक दिन कांग्रेस का सेवादल भी खत्म हो गया। देश की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा हुकुमत करने वाली ये पार्टी क्यों पिछड़ी ! बंग्लों से निकलकर लक्जरी गाड़ियों में बैठकर एसी आफिस तक का सफर तय करने वाले नेताओं की हो गई थी ये पार्टी।

    जनसरोकार, जमीन संघर्ष और आम जनता से सीधा संवाद एक ऐसा पुल होता है,जो सत्ता का रास्ता तय करता है। ये पुल टूटते ही सत्ता मे बरकरार रहने या सत्ता पाने के सपने भी टूटने लगते हैं।
    कांग्रेस का ऐसा पुल ही जर्जर हो गया था, जिसकी वजह से ये पार्टी भी जर्जर और लुप्त सी हो गई।
    और इस बीच जनता से जुड़कर उनके दिलों पर कब्जा जमाने के एक जादूगर ने केंद्र की सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रख कांग्रेस को हाशिये पर ला दिया।

    जननायक बनकर नरेंद्र मोदी भारत की आम जनता, मजदूर, किसान के दिलों में ऐसे ही नहीं उतरे, उनके कम्युनिकेश स्किल्स, संवाद और बात को समझा लेने का हुनर अद्भुत है।
    लेकिन अब क्या लगातार सफलता, जीत और सत्ता की चकाचौंध में भाजपा के संवाद का सलीका धुंधला पड़ता जा रहा है !
    नये कृषि कानूनों से नाराज किसानों के साथ केंद्र सरकार के लगातार गतिरोध, कड़वाहट, असामंजस्य, तनातनी, टकराव, बाचतीच की विफलताओं को देखकर तो यही लगता है।

    देश के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के मन की बात.. आकाशवाणी, दूरदर्शन, दूरदर्शन का किसान चैनल, किसान यूनियनों से सरकार की वार्ताएं, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सैकड़ों करोड़ के सरकारी विज्ञापन, अखबार,न्यूज चैनल्स, प्रेस विज्ञप्तियां, प्रेस वार्ताएं, बयान, बाइट, टीवी डिबेट,आईटी सेल, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी, पंद्रह करोड़ से अधिक कार्यकर्ता, प्रचार में माहिर दुनिया का सबसे अनुशासित और सादगी वाला राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ…

    इतनी ताकतें, संसाधन और कम्युनिकेशन के माध्यम देश के किसानों को ये क्यों नहीं समझा पा रहे कि नये कृषि कानून से किसानों को लाभ होगा हानि नहीं !

    Shagun

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    1 Comment

    1. Nilsa Lackage on December 13, 2020 8:46 am

      i like this fabulous post

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading