बागपत, 30 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत गांव के जंगल में प्रेमी संग पहुंची युवती से चार युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया। युवती उनके चंगुल से निकल निर्वस्त्र हालत में दौड़कर पास के गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने युवती के परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया और जंगल में जाकर उसके प्रेमी को बंधनमुक्त कराया गया है। बिनौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गुरुवार शाम को अपने प्रेमी के साथ बावली गांव के जंगल में पहुंची। वहां पर चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और प्रेमी को बंधक बनाकर उससे मारपीट की है। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास किया।
युवती ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए है। युवती नग्न हालत में अपनी जान बचाने के लिए गांव की तरफ दौड़ पड़ी। आरोपी युवकों से उसका पीछा किया, लेकिन युवती के गांव में घुसने पर आरोपी वहां से भाग निकले है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उसका कहना है कि इस संबंध में उसके पास कोई शिकायत नहीं आई है, फिर भी जांच कराई जा रही है।







