Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    लखनऊ की वैष्णों देवी, माता ‘चंद्रिका देवी’

    By July 5, 2018Updated:July 6, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 784

    हेमंत कुमार/ जी क़े चक्रवर्ती

    भगवती चंद्रिका देवी का मंदिर लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के कठवार ग्राम में स्थित है। यह मंदिर अति प्राचीन है। लखनऊ के बहुत संबंधी रामायण कालीन है। उनमे से चंद्रिका देवी के मंदिर का भी नाम आता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने जब अश्वमेध यज्ञ किया था तब प्रथा के अनुसार उन्होंने इस यज्ञ का घोड़ा छोड़ा था। वह घोड़ा विचरण करते हुए कठवारा ग्राम आया था। उस घोड़े के साथ भगवान राम की सेना का एक दाल राम के भाई भरत के पुत्र श्वेतकेतु के संरक्षण में चल रहा था।
    राजकुमार श्वेतकेतु की माता मांडवी दस महाविद्याओं में से एक मातंगी देवी की उपासिका थीं। उन्होंने चलते समय अपने पुत्र की बाहों में मतंगी देवी का यंत्र बांध दिया था और कहा था कि यदि कोई संकट या भय उपस्थित हो तो इस रक्षा कवच की पूजा कर माता का स्मरण करना। माता तुम्हारी रक्षा करेंगी। कठवारा पहुंचने तक रात हो चली थी अतः सबने वही रात्रि किया। रात में राजकुमार को बहुत भय लगा। तब उन्होंने माता का स्मरण किया। माता ने प्रत्यक्ष होकर उनको अपना दर्शन आशीर्वाद दिया।
    कहते हैं कि माता के प्रत्यक्ष होने पर वहां चंद्रिका छा गई थी और दिन की तरह प्रकाश हो गया था। इस कारण इस स्थान को चंद्रिका या या यहां की स्थानीय बोली में ‘चंदिकन’ कहते हैं और मंदिर को चंद्रिकादेवी का मंदिर कहते हैं।
    सत युग में यहां पर राजा सुधन्वा ने यहां पर अश्वमेध यज्ञ किया था। उस समय उन्होंने एक सरोवर बनवाया था, जो आज भी है और राजा के नाम से सुधन्वा ताल कहलाता है।
     इस सरोवर को महिसागर तीर्थ भी कहते हैं। कभी यह सरोवर बहुत गहरा था। कहा जाता है कि गोमती का पानी इसमें आता था और अंदर ही अंदर नीमसार सीतापुर स्थित चक्रतीर्थ को चला जाता था। चक्रतीर्थ से एक पतली धार गोमती तक गई है। उसके द्वारा यह जल पुनः गोमती में मिल जाता है। महाभारत काल मे पांडव भीम के पौत्र बर्बरीक ने यहां रहकर तपस्या की थी।
    बख्शी का तालाब
    भगवान श्री कृष्ण के साथ पांडव यहां आये थे। उस समय किसी बात पर भीम व बर्बरीक में युद्ध हो गया था। जब बर्बरीक भीम को उठाकर महिसागर में फेंकने वाले थे तब कृष्ण ने उनको रोक था कि भीम तुम्हारे पितामह है और इस अतल जल में तुमने इनको फेंका तो इनकी मृयू हो जायेगी। तीर्थ राज प्रयाग से भी अधिक महिमा इस महिसागर तीर्थ की है।
    वर्ष भर की सभी अमावस्या को तथा दोनो नवरात्रों को यहां मेला लगता है। जिनमे भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। शादी के बाद नये जोड़े तथा बच्चों का मुंडन संस्कार करने लोग यहां पर आते रहते है। भक्तो की मान्यता और आस्था को देखते हुये चंद्रिका देवी मंदिर को लखनऊ की वैष्णों देवी कहा जाये तो कोई अतिशयोक्ति न होगी।
    -हेमंत कुमार जी वरिष्ठ इतिहासकार और /जी.के.चक्रवर्ती वरिष्ठ पत्रकार है

    Keep Reading

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading