Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    रक्षाबंधन: भाई-बहन के बीच असीम प्रेम और उत्साह का पर्व

    ShagunBy ShagunAugust 21, 2021Updated:August 21, 2021 Featured 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    राखी मेड बाए नीतू सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642

    भाई-बहनों के बीच प्रेम और कर्तव्य का रिश्ता जन्म भर का होता है लेकिन रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण यह दिन विशेषताएँ लिये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

    रक्षाबंधन त्यौहार के मनाने के इतिहास में झांके तो इस त्यौहार की मनाने की शुरुआत आज से लगभग 6 हजार साल पहले मानी जाती है। इसके कई तरह के साक्ष्य इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। रक्षाबंधन मनाने की पहली शुरुआत मुगल कालीन के संस्कृति में साक्ष्य के रूप में रानी कर्णावती व सम्राट हुमायूँ के मध्य देखने को मिलता हैं। मध्यकालीन युग में भारत के राजपूत व मुस्लिमों के बीच संग्राम और संघर्ष का दौर चलता रहा।

    राखी मेड बाए नीतू सिंह

    रानी कर्णावती चितौड़ के राजा की विधवा थीं। उस दौरान गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह से अपनी और अपनी प्रजा की सुरक्षा का कोई रास्ता न निकलता देख रानी ने हुमायूँ को राखी भेजी। हुमायूँ ने उनकी मर्यादा को समझते हुए उनकी रक्षा कर उन्हें बहन का दर्जा दिया था।

    यह घटना तो मुगलकालीन है लेकिन प्राचीन धर्म-ग्रन्थ हिंदू पुराण कथाओं के अनुसार वामनावतार नामक पौराणिक कथा में रक्षाबंधन का प्रसंग उल्लिखित मिलता है। इस कथानुसार राजा बलि ने यज्ञ संपन्न कर स्वर्ग पर अधिकार का प्रयत्‍‌न किया, तो देवराज इंद्र ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की।

    विष्णु जी वामन ब्राह्मण का भेष बनाकर राजा बलि से भिक्षा मांगने पहुंच गए भिक्षा स्वरूप वामन ने उनसे मात्र तीन पग भूमि की देने की मांग उनके समक्ष रखी। राजा बलि के गुरु वामन रूप में भगवान विष्णु की चाल को समझ गये थे तो उन्होंने पूरे तीन पग भूमि वामन को न देने की बात राजा बलि से कहा लेकिन गुरु के मना करने पर भी बलि ने तीन पग भूमि दान कर दी। वामन भगवान ने तीन पग में आकाश-पाताल और धरती नाप कर राजा बलि को रसातल में भेज दिया। उसने अपनी भक्ति के बल पर विष्णु जी से हर समय अपने सामने रहने का वचन ले लिया। लक्ष्मी जी इससे चिंतित हो गई। नारद जी की सलाह पर लक्ष्मी जी बलि के पास पहुंच कर उन्हें रक्षासूत्र बांधकर उसे अपना भाई बना लिया। बदले में वे विष्णु जी को अपने साथ ले आई। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी। उस दिन से प्रतिवर्ष पूर्णिमा तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाने लगा।

    हालांकि रक्षाबंधन की व्यापकता आज के परिपेक्ष्य में कहीं और अधिक है। राखी का बांधना केवल भाई-बहन के बीच के रिश्ता मात्र नहीं रह गया है बल्कि राखी देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, हितों की रक्षा आदि के लिए भी बांधी जाने लगी है।

    • प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    #रक्षाबंधन
    Shagun

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    1 Comment

    1. Cortney on December 20, 2021 10:19 pm

      What’s up i am kavin, its my first time to commenting anyplace, when i read this article i thought i
      could also make comment due to this good piece of writing.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading