Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    नहीं भुलाए भूलते अभिनेता इरफ़ान खान

    ShagunBy ShagunSeptember 19, 2020 Featured No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 647

    पान सिंह तोमर में दिखें थे दमदार भूमिका में : दुनियाभर के फिल्म जगत के लिए बुधवार 29 अप्रैल 2020 का दिन एक काला अध्याय बनकर आया जब खबर आई कि मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। पूरी दुनिया में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर इरफान पिछले 2 सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मुंबई के कोकि ला बन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

    मुंबई छोड़कर जा रहे इरफान को रोका था तिग्मांशु धूलिया ने:

    यूं तो इरफान के फिल्म इंडस्ट्री में बहुत दोस्त थे लेकिन उनके शुरुआती करियर से ताउम्र साथ देने वालों में शायद उनकी पत्नी सुतापा के अलावा फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया का नाम ही आएगा। नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हुई पहचान साल 1984 में इरफान खान ने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था।

    Paan Singh Tomar | Outlook India Magazine

    इरफान के एक बैच बाद ही तिग्मांशु धूलिया भी एनएसडी पहुंच गए थे। एक इंटरव्यू में अपने दोस्त तिग्मांशु के बारे में बात करते हुए इरफान ने कहा, ‘दोस्ती दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। मेरे लिए दोस्ती से महत्वपूर्ण कोई रिश्ता नहीं है। तिग्मांशु एनएसडी में मुझसे एक साल जूनियर थे, हमारा रिश्ता तभी से है और शायद मैंने उनकी रैगिंग भी ली थी।’ इरफान को मुंबई छोड़ने से रोका था तिग्मांश ने इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी।

    टीवी में वह कई सीरियलों में सशक्त भूमिकाएं निभाने के बाद अपने पैर जमा चुके थे लेकिन अभी तक इरफान फिल्मों में जगह नहीं बना पा रहे थे। फाइनली इरफान ने मुंबई छोड़कर जाने का फैसला कर लिया था। कहा जाता है कि तब तिग्मांशु धूलिया ने उन्हें मुंबई में रोक लिया था और कहा था कि एक दिन वह इरफान को अपनी फिल्म में जरूर कास्ट करेंगे।

    तिग्मांशु की ‘हासिल’ ने दिलाई अच्छी पहचान:

    वक्त के साथ तिग्मांशु और इरफान अपने पैर बॉलिवुड में जमाने लगे। साल 2003 में तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हासिल’ रिलीज हुई। यह फिल्म छात्र राजनीति जैसे विषय पर बनाई गई थी। फिल्म में जिमी शेरगिल, ऋषिता भट्ट, आशुतोष राणा और इरफान खान थे। ‘हासिल’ सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई लेकिन जब लोगों ने इस फिल्म को सीडी और लैपटॉप में देखा तो बार-बार देखा।

    फिल्म में इरफान खान का निगेटिव रोल इतना शानदार था कि वह पूरी फिल्म में छा गए। इस फिल्म के लिए इरफान को बेस्ट निगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद इरफान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘एक्टर का खून-पसीना चाहिए, इसलिए इरफान को लिया’ तिग्मांशु धूलिया ने ‘हासिल’ के बाद इरफान के साथ ‘पान सिंह तोमर’ और ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी शानदार फिल्में बनाई। ‘पान सिंह तोमर’ के लिए इरफान को बेस्ट ऐक्टर का नैशनल अवॉर्ड भी मिला था। जब यह फिल्म रिलीज हुई तब तिग्मांशु से पूछा गया कि उन्होंने इस फिल्म में किसी सुपरस्टार हीरो के बजाय इरफान को क्यों लिया? तो इसके जवाब में तिग्मांशु बोले, ‘फिल्म की शूटिंग जहां हुई थी वहां कोई सुपरस्टार 2 दिन नहीं रुक सकता। पता चला गए तो शूटिंग करने थे और 2 दिन में अक्षय कुमार का अपहरण हो गया। इस फिल्म के लिए मुझे एक्टर नहीं उसका खून-पसीना चाहिए था, इसलिए मैंने इरफान को लिया।’

    इरफान के करियर और शिक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां:

    • इरफान खान का जन्म राजस्थान में 7 जनवरी, 1967 को मुस्लिम परिवार में हुआ था।
    • इन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
    • वे हमेशा से सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति रहे हैं।
    • इरफान खान ने एक समाचार पत्र को इंटरव्यू के दौरान बताया था कि करियर को लेकर कभी उन पर दबाव नहीं बनाया गया। बस उनकी मां चाहती थी कि इरफान स्नातक कर लें।
    • साक्षात्कार में इरफान ने बताया था कि उनकी मां ने शर्त रखी थी कि पहले वे ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करें उसके बाद किसी और क्षेत्र के बारे में सोचें।
    • इरफान का बचपन से ही सपना था एक्टिंग के क्षेत्र में जाना। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी मां की शर्त पूरी की।
    • इरफान ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि एक्टिंग करियर में मेरी ये स्नातक की डिग्री काम नहीं आई।
    • जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया।
    • इरफान खान ने अपनी क्लासमेट सुतापा सिकंदर से 1995 में शादी की थी। इरफान के संघर्ष के दिनों में सुतापा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। पहले तो इरफान और सुतापा की शादी के लिए दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए। इरफान के दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

    टेलिविजन से की थी करियर की शुरुआत:

    इरफान खान ने अपनी करियर की शुरुआत टेलिविजन से की थी, जिसके बाद वह फिल्मों में आए। हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर ना जाने कितनी ऐसी फिल्में हैं, जिनमें इरफान खान ने दमदार काम किया।

    30 साल के करियर में इरफान ने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था। साल 1998 में फिल्म सलाम बॉम्बे से करियर शुरू करने वाले इस एक्टर के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वो हॉलीवुड तक को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना देगा। हॉलीवुड में उन्होंने माइटी हार्ट और जुरासिक पार्क जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया।

    ‘चाणक्य’ से लेकर ‘चंद्रकांता’ तक:

    इरफान ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इसमें पान सिंह तोमर, मकबूल, पीकू, हिंदी मीडियम, सलाम बॉम्बे जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन इससे पहले वह टीवी जगत में काफी समय तक सक्रिय रहे और अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। चाणक्य सीरियल चाणक्य को काफी पसंद किया गया। इसमें इरफान खान ने अहम रोल निभाया था। वह सेनापति भद्रशील बने थे और उन्होंने अपने काम से लोगों के दिल में खास जगह बनाई थी। सीरियल में उनके लुक को बहुत पसंद किया गया था।

    चंद्रकांता शो:

    चंद्रकांता ने बच्चे, बूढ़े हर उम्र के लोगों को प्रभावित किया था। इस बेहतरीन सीरियल में इरफान खान ने सीरियल में डबल रोल प्ले किया था। उन्होंने बद्रीनाथ और सोमनाथ की भूमिका निभाई थी। सीरियल में अपनी कॉमेडी से इरफान ने दर्शकों को हंसाया भी था। यह सीरियल इरफान की जिंदगी के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

    बनेगी अपनी बात:

    इस सीरियल की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। देश के पहले सैटेलाइट चैनल जी टीवी पर दिखाए गए इस सीरियल में इरफान खान ने एक अधेड़ उम्र के पिता का रोल निभाया था। उनके काम को देखकर हर कोई प्रभावित हो गया था। दिलचस्प बात यह है कि सीरियल की कहानी सुतापा ने लिखी थी। इसके बाद उन्होंने इरफान खान के साथ शादी की।

    जय हनुमान:

    अपने जमाने में यह शो सुपरहिट साबित हुआ था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस सीरियल में इरफान ने महर्षि वाल्मीकि की भूमिका निभाई थी। उनके काम को बहुत पसंद किया गया।

    श्रीकांत:

    इरफान खान ने बतौर एक्टर सीरियल भारत एक खोज से अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें सीरियल श्रीकांत से पहचान मिली थी। इस सीरियल में इरफान ने निगेटिव किरदार निभाया था जिसमें उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखकर दर्शक स्तब्ध रह गए थे। सीरियल में इरफान के अलावा फारुख शेख और सुजाता मेहता जैसे कलाकारों ने काम किया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading