छात्रों और युवाओं का दर्द छलका: संस्थापक/ अध्यक्ष अजीत सिंह बागी व छात्र सभा राष्ट्रीय सैनिक अंकित शुक्ला के नेतृत्व में हुआ धरना – प्रदर्शन
लखनऊ,15 सितम्बर, 2021: सेना में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया को लेकर आज भर्ती मुख्यालय उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड मध्यकमान लखनऊ में पूर्व एनसीसी कैडेटो व युवाओं का भारतीय सेना में भर्ती को लेकर भर्ती मुख्यालय अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, को संबोधित ज्ञापन देकर भर्ती शुरु करने की माँग की।
इस मामले को लेकर भर्ती मुख्यालय अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि हम भी इस कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर ऑनलाइन फॉर्म शुरू किए जायेंगे।

पूर्व एनसीसी कैडेटो व युवाओं का कहना है कि जब स्पोर्ट्स और रिलेशन भर्ती और चुनाव के प्रचार प्रसार व यात्राएं सम्मेलन चल रहे हैं तो सेना में भर्ती क्यों नहीं हो सकती है हम एनसीसी कैडेटो व युवाओं का मनोबल टूट रहा।
देश की रक्षा करने के लिए जो शपथ एनसीसी कैडेट रहते समय लिया था वह लगता है की पूर्ण नहीं होगा।
हमराह सैनिक छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने कहा कि एनसीसी कैडेटो व युवाओं को भर्ती में 2 वर्ष उम्र छूट दी जाए और 2021 दिसंबर तक भर्ती कराई जाए। उन्होंने कहा कि कुछ एनसीसी कैडेट जो ओवर ऐज हो गये थे उनमें से कईयो एनसीसी कैडेट व युवाओं ने अत्महत्या तक कर लिया है इससे सभी का मनोबल गिरता जा रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया की जाये।
इस धरना प्रदर्शन में आकाश त्रिपाठी, आयुष सिंह, पंकज चौधरी, धनंजय साहू, अनीश ,शिवम, जीतू पाल, अभिनव सिंह, शैलेंद्र कुमार, कृष्णा यादव, अविरल शुक्ला, सचिन मिश्रा, अखिलेश, सुनील कुमार यादव, अरविंद सिंह, बलदाऊ सिंह परिहार, अनुज कुमार, धीरेंद्र यादव, अभिनव सिंह, अंकित शुक्ला आदि सैकड़ों युवा उपस्थित थे।







