लखनऊ, 3 नवम्बर 2020: सिटी मोन्टेसरी स्कूल में ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 21वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 6 से 9 नवम्बर 2020 तक आनलाइन आयोजित किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश एवं विश्व प्रसिद्ध शान्ति संगठनों के प्रमुख समेत 63 देशों के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद आनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य हेतु एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर विचार-विमर्श करेंगे।
यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के प्रतिभागी देशों में अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, बेनिन, भूटान, बोलिविया, बोस्निया एण्ड हर्जेगोविना, ब्राजील, कैमरून, सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, कम्बोडिया, कोमोरोस, कांगो, कोस्टारिका, क्रोएशिया, इक्वाडोर, इजिप्ट, इश्वातिनी, फिजी, जर्मनी, घाना, गुयाना, हैती, इजराइल, इटली, जापान, किर्गिज रिपब्लिक, लिेसोथो, लीबिया, मलावी, माल्टा, माॅरीशियाना, माॅरीशस, मैक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, नेपाल, नीदरलैण्ड, पेरू, फिलीपीन्स, रूस, सियरा लिओन, स्लोवेनिया, सोमालिया, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, साउथ सूडान, सूडान, सूरीनाम, स्विटजरलैण्ड, ताईवान, तंजानिया, थाईलैण्ड, टोगो, त्रिनिदाद एण्ड टोबैगो, टर्की, यूनाइटेड किंगडम, युगांडा, यू.एस.ए., जाम्बिया एवं भारत प्रमुख हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है। सम्मेलन का उद्घाटन 6 नवम्बर को सायं 5.00 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जायेगा जबकि समारोह की अध्यक्षता लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया करेंगी। 7 नवम्बर को सम्मेलन को प्रातःकालीन सत्र के उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रातः 10.00 बजे आमन्त्रित किया गया है।







