मुंबई, 29 सितंबर 2025: गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगांठ और सर्वोत्तम सम्मान समारोह के अवसर पर मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने फिल्म निर्माता-निर्देशक आशीष माहेश्वरी को सम्मानित किया।आशीष माहेश्वरी ने विवेक ओबेरॉय और आयोजक संजय अमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि गौ माता के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं और इन्हें हर जगह बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सभी से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
आयोजक संजय अमान ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विवेक ओबेरॉय जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मौजूदगी इस आयोजन को और विशेष बनाती है। समारोह की अध्यक्षता गुरुदेव आचार्य लोकेश मुनि जी ने की, जिसमें मुख्य अतिथि विवेक ओबेरॉय, उद्योगपति विनय गोपाल सिंह, महेंद्र भाई संगोई और राष्ट्रीय संत सद्गुरु डॉ. दयानिधि जी ने भी शिरकत की।







