Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    नंगे होइए, नंगई कीजिए, बकिए और खाइए गालियां !

    ShagunBy ShagunSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,553

    व्यंग्य/नवेद शिकोह

    राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ! पोस्टर चिपका लो या दरी बिछा लो पर प्रवक्ता मत बनना। बड़ा कठिन और रिस्की काम है। सैकड़ों टीवी चैनल्स और ना जाने कितने ही बहुत बड़ी रीच के यूट्यूब चैनल्स। ना ना कर के हर दिन चार-पांच चैनलों में भी बैठें तो चार पांच घंटों तक निरंतर बैठना एक सजा सी लगती होगी।

    बड़े पर्दे के सितारों ने सैक्सी दिखने की प्रतिस्पर्धा में ऊपर से कपड़े उतारना शुरू किए थे, लेकिन टीवी पैनलिस्ट/पार्टी प्रवक्ताओं ने टीवी कैमरों के सामने घंटों बैठने से कपड़ों की रगड़ से बचने के लिए अब नीचे से कपड़े उतारने शुरू कर दिए हैं। घंटों एक जगह बैठ कर लड़ोगे,चीखोगे, संघर्ष करोगे, गालियां बकोगे, मां-बहन करोगे.. तो गालियां खाओगे भी। ऐसे में नीचे से पसीना निकलेगा ही। एक मिनट के ब्रेक में चेहरे का पसीना तो पोंछा जा सकता है, लेकिन नीचे से निकलते पसीने का टचअप नहीं किया जा सकता इसलिए कभी कभी सुविधा के लिए नीचे से वस्त्र हीन होना पड़ता होगा।

    वीडियो जर्नलिस्ट और पीसीआर चूक गया या खेल कर गया तो एक सैकेंड में नीचे की सलामी आपकी इज्जत का फालूदा निकाल देगी। जैसे कि भाजपा प्रवक्ता भाटिया जी के साथ हुआ। अक्सर कइयों के साथ ऐसा होता रहता है।

    अंदाजा लगाई कि हर रोज हर चार घंटे बाद बदलते विषयों पर आपको ना सिर्फ नित्य बोलना हो बल्कि बहस करनी हो, पार्टी का पक्ष रखना हो, ना सिर्फ अपनी बात साबित करनी हो बल्कि नंगई भी आपको करनी पड़ती है,नंगा भी होना पड़ता है। कभी गालियां खानी पड़ती हैं तो कभी गालियां देनी भी पड़ती हैं। गालियां खा लीं तो मुश्किल, गुस्से में मुंह से गाली निकल गई तो मुकदमें झेलें। लाखों लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल सो अलग करें। विरोधी पार्टी की महिला प्रवक्ता की खरी-खरी सुन ली तो भी मुश्किल,महिला से गाली खाना मुश्किल, सख्ती से ऊंची आवाज में जवाब दे दिया तो महिला अपमान के ट्रैप में फंसने का रिस्क !

    सबसे बड़ी और आश्चर्यजनक बात ये है कि पार्टी हित में इतनी बड़ी टीवी जेहाद में आपको गालियों की नेमतें और तमाम रिस्क ज्यादा मिलते हैं। बड़ी से बड़ी और दौलतमंद से दौलतमंद राजनीतिक पार्टी अपने टीवी प्रवक्ता को एक रुपया भी नहीं देती। ये भी एक बड़ा सवाल है कि वर्षों से दिन भर टीवी चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने वाले टीवी प्रवक्ताओं का घर कैसे चलता है। क्या वे गाली, दावे, प्रशंसा, लोकप्रियता ओढ़ते-बिछाते और खाते हैं ?

    हां लोग उन्हें पहचानते हैं, साथ में फोटो खिंचवाते हैं। महफिलों में बाजारों में, ट्रेन में, एयरपोर्ट पर जहाज पर कहते हैं आप अच्छा बोलते हो। हमारे समाज के आम वर्ग में भी बद्तमीजों की कमी थोड़ी है, कोई मुंहफट बदतमीज कभी ये भी कह देता होगा कि-
    हमने आपको नंगे बैठकर नंगई करते देखा था !

    Shagun

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading