“Go Spiritual Love” अभियान शुरू: वासना नहीं, निस्वार्थ प्रेम अपनाओ
मुंबई, 14 फरवरी 2026: वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल ने एक खास अभियान लॉन्च किया है – “Go Spiritual Love”। यह अभियान लोगों को बताता है कि असली प्रेम क्या होता है और आजकल जिसे प्रेम कहकर रिश्ते तोड़ दिए जा रहे हैं, वह अक्सर सिर्फ वासना, जुनून या स्वार्थ होता है।
गो स्पिरिचुअल का कहना है – सच्चा प्रेम निस्वार्थ, पवित्र और स्थायी होता है। यह रिश्तों को जोड़ता है, परिवार को मजबूत बनाता है और जीवन को बेहतर करता है। लेकिन आज समाज में कई बार क्षणिक आकर्षण, ईर्ष्या या गुस्से को प्रेम का नाम देकर हिंसा, हत्या और टूटते परिवार हो रहे हैं।![]()
क्यों जरूरी है यह अभियान?
- एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक रिश्तों से जुड़े अपराध (जैसे क्राइम ऑफ पैशन) बढ़ रहे हैं।
- मेघालय हनीमून मर्डर, मेरठ जैसी घटनाएं इसका उदाहरण हैं।
- ऐसे में बच्चे, परिवार और समाज प्रभावित हो रहा है – भय, अवसाद और मूल्यों का क्षय।
गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी (जो अप्रोच एंटरटेनमेंट के भी फाउंडर हैं) ने कहा: “सच्चा प्रेम जीवन बचाता है, ठीक करता है और मजबूत बनाता है। आज का ज्यादातर ‘प्रेम’ सिर्फ इच्छा का खेल है, जो दुख देता है। यह अभियान लोगों को जागरूक करेगा, भावनाओं पर काबू सिखाएगा और परिवार की पवित्रता बचाएगा।”
बता दें कि यह सिर्फ एक कैंपेन नहीं बल्कि एक बड़ा आंदोलन है! लोगों को खुद में झांकने, संयम रखने और सम्मान से रिश्ते निभाने की प्रेरणा देगा। आध्यात्मिक समझ से प्रेम को मजबूत बनाएगा।






