Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    ईरानी मॉडल आधारित बनेगी अफगानिस्तान में सरकार, मेहमानों की लिस्ट तैयार करने में जुटा तालिबान

    ShagunBy ShagunSeptember 3, 2021 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    नई दिल्ली, 03 सितम्बर, 2021: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सरकार बनाने का फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है। अगले तीन दिन के अंदर इसका ऐलान कर दिया जाएगा। तालिबान सरकार बनाने के लिए ईरान का फॉर्मूला अपनाएगा। यहां एक सुप्रीम लीडर होगा और उसके अंतर्गत प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति काम करेगा। तालिबान के कल्चर कमीशन के मेंबर अनामुल्लाह समनगनी ने बताया हमारी नई इस्लामिक सरकार दुनिया के लिए एक मॉडल होगी। मुल्ला हिब्तुल्लाह अखुंदजादा ही हमारे सुप्रीम लीडर होंगे और उनकी अगुवाई में हम काम करेंगे।

    बता दें कि ईरान में भी इस्लामिक गवर्नमेंट का मॉडल लागू है। यहां एक सुप्रीम लीडर हैं और उनके अंतर्गत राष्ट्रपति सरकार चलाने का काम कर रहा है। ईरान में अभी अयातुल्ला अली खामनेई सुप्रीम लीडर हैं, जबकि इब्राहिम रईसी इस वक्त ईरान के राष्ट्रपति हैं।

    इस बीच, काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह के आयोजन की तैयारियां जारी हैं। तालिबान की नई सरकार के गठन के मौके पर भारत समेत कई देशों के प्रमुखों को न्योता भेजा जाने वाला है। कतर में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के डिप्टी प्रमुख शेर अब्बास स्तानिकजई ने इस बात की पुष्टि की कि नई सरकार में सभी अफगान जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व होगा।

    उन्होंने कहा जिन लोगों ने 2001 में अमेरिकी कब्जे के बाद कैबिनेट में सेवाएं दीं, उन्हें नई कैबिनेट में जगह नहीं दी जाएगी। सरकार के रूप की जानकारी दिए बिना स्तानिकजई ने कहा कि नई सरकार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या नई सरकार में महिलाओं को मंत्री जैसे उच्च पदों पर नियुक्त किया जाएगा। तालिबानी नेता ने विश्व समुदाय से कहा है कि वे नई अफगान सरकार को मान्यता दें, क्योंकि 40 सालों में पहली बार देश में शांतिपूर्वक सरकार का गठन किया जा रहा है।

    निकजई ने कहा कि सभी अफगान एकजुट हैं और हमें उम्मीद है कि अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और दुनिया के बाकी के देश हमारी सरकार को मान्यता देंगे। उन्होंने कहा दोहा में विदेशों दूतों से लगातार बातचीत की जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading