लखनऊ में बड़े मंगल पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
लखनऊ: जेठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर गोमती नगर के विनीत खंड स्थित हुसड़िया गांव में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनुपम मेला सजा। दो दिवसीय इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
अखंड रामायण पाठ से शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को अखंड रामायण पाठ से हुई, जिसमें भक्तों का पूरा समूह भावविभोर रहा। मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। पूरे इलाके में “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सुमित एडवर्टाइजिंग ने संभाली व्यवस्था
इस भव्य आयोजन की पूरी व्यवस्था सुमित एडवर्टाइजिंग एंड ट्रेडिंग कंपनी द्वारा की गई। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
मौजूद रहीं यह प्रमुख हस्तियां:
- समाजसेवी अभिषेक रावत
- डॉ. नित्यानंद द्विवेदी
- सत्यदेव दूबे योगी
- जुलियस कुमार, जितेंद्र सनातनी, विशाल पाठक, शिव चंद्र, सुजीत गौतम, विमल, धनीराम आदि
बता दें कि इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मंगल न सिर्फ भक्ति का पर्व है, बल्कि सेवा और सामूहिक सद्भाव का भी उत्सव है।







