Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    पाचन में रामबाण है अमरूद, आंवले के बाद सर्वाधिक विटामिन सी होता है अमरूद में

    ShagunBy ShagunDecember 29, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 544

    अमरूद की पत्तियों में भी है इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों से छुटकारा दिलाने की क्षमता

    बाजार में भरपुर मात्रा में उपलब्ध अमरूद तमाम रोगों में लाभकारी है। इसी कारण इसे आयुर्वेद में अमृत फल कहा गया है। अमरूद के साथ ही इसकी पत्तियों में भी विटामिन सी और एंटी आक्सीडेंट्स की मात्रा भरपुर पाये जाते हैं। अमरूद या उसकी पत्तियां हृदय रोग, टाटप-2 डायबिटिज, पेट दर्द में बहुत लाभ पहुंचाता है। अमरूद के पत्तों की चाय पीने से सर्दी जुकाम में तो फायदा मिलता ही है, शुगर की मात्रा भी 10 प्रतिशत तक कम होती है।

    बीएचयू के पंचकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर जेपी सिंह ने बताया कि 100 ग्राम अमरूद में कार्बोंहाइड्रेंट 14.32 ग्राम, शर्करा- 8.92 ग्राम, आहार रेश 5.4 ग्राम, ऊर्जा 68 किलो कैलोरी, प्रोटीन 2.55 ग्राम, विटामिन ए तीन प्रतिशत, बीटा कैरोटीन तीन प्रतिशत, थायमिन पांच प्रतिशत, रिबोफ्लेविन तीन प्रतिशत, नायसिन (विटामिन बी-3) सात प्रतिशत, पैंटोथेनिक अम्ल (विटामिन बी-5) नौ प्रतिशत, फोलेट (विटामिन बी-9) 12 प्रतिशत, विटामिन सी 228.3 मिलीग्राम, विटामिन के दो प्रतिशत, कैल्शियम 18 मिग्रा, लौह दो प्रतिशत, मैग्नेशियम 22 मिग्रा, मैगनिज .15 मिग्रा, फास्फोरस 40 मिग्रा, पोटेशियम 417 मिग्रा, सोडियम दो मिग्रा मिलता है। उन्होंने कहा कि वे अधिकांश तत्व इसमें पाये जाते हैं, जो मनुष्य को स्वास्थ्य ठीक रखने में सहायक हैं। इसके सेवन से व्यक्ति को निरोग रहने में मदद मिलती है।

    बदहजमी करे दूर:

    जेपी सिंह ने बताया कि इसके पत्तों के सेवन से जुकाम खांसी से आराम मिलता है। अमरूद और उसके पत्ते शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक हैं। यदि पेचिश हुआ हो तो उसकी जड़ को जल में पकाकर दिन में दो-तीन बार पीने से काफी फायदा पहुंचता है। इसके कोमल पत्तों का काढ़ा हैजा की स्थिति में लाभदायक होता है। पत्तों को पीसकर उसका रस चीनी में मिलाकर पीने से बदहजमी दूर होती है। उन्होंने कहा कि अमरूद की पत्तियां डीएलडी कोलेस्टेरॉल जिसे बैड कोलेस्टेरॉल भी कहते हैं को घटाती हैं और गुड कोलेस्टेरॉल (एचडीएल कोलेस्टेरॉल) को बढ़ाती हैं।

    पेट की जलन करे कम:

    उन्होंने बताया कि अमरूद की प्रकृति शीतल है। यह पित्त को कम करता है। स्वादिष्ट अमरूद भूख ही नहीं, वीर्य वर्धक भी होता है। इसके सेवन से पुराने से पुराने कब्ज को राहत मिलती है। पेट में जलन होने की स्थिति में अमरूद का सेवन ठंडक प्रदान करता है। इसके नियमित सेवन से आंतों के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। रक्त की शुद्धता के लिहाज़ से भी अमरूद बेहद फ़ायदेमंद होता है। यह दांत रोग में भी फायदेमंद होता है। इसके पत्तियों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से संबंधित रोग दूर होते है।

    ब्लड शुगर करे नियंत्रित:

    डॉ. सिंह ने बताया कि अमरूद में पाया जाने वाला पालीसैकराइड तत्व टाईप दो डायबिटीज को कम करने में मदद करता है। वहीं पत्ते के अर्क में भी एंटी-हाइपरग्लिसमिक प्रभाव पाये जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें लाइकोपिन नामक तत्व पाये जाने के कारण यह प्रोटेस्ट कैंसर का जोखिम कम करने में सहायक है।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026
    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    May 15, 2026
    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    May 15, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading