Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार के काम और जनता के विश्वास की जीत: मुख्यमंत्री

    ShagunBy ShagunDecember 18, 2017 इलेक्शन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627

    सरकार के काम और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर मध्यप्रदेश भी जीतेंगे: नंदकुमार सिंह चौहान
                         प्रदेश कार्यालय में गुजरात और हिमाचल की जीत का जश्न
    गुजरात और हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आज प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में उत्साह और उत्सव का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने हिमाचल और गुजरात की जीत का जश्न मनाकर विजय का अभिवादन किया। कार्यालय में आतिशवाजी और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ मिशन-2018 अबकी बार 200 पार का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, केंद्र सरकार के काम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ और आगे जायेगा मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों में होने वाले चुनावों में ऐतिहासिक जीत होगी। मुख्यमंत्री ने गुजरात और हिमाचल की विजय पर वहां की जनता का आभार माना और गुजरात चुनाव के सहप्रभारी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्र सहित चुनाव में लगे मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता को बधाई दी है।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रनायक एवं वैश्विक नेता और विकास के पर्याय हैं। भारत के लिए श्री मोदी भगवान के वरदान है उनके नेतृत्व में देश जिस गति से विकास कर रहा है, मुझे विश्वास है कि देश को परम वैभव पर पहुंचने का जो स्वप्न देखा है वह पूरा होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस से छीनना उनके नेतृत्व और जनता के विश्वास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। वह कुशल रणनीतिकार हैं, उनका नेतृत्व पाकर कार्यकर्ता धन्य है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में विपक्ष नें विरोध के तीर चलाये लेकिन सरकार के काम और जनता का विश्वास इस जीत में प्रकट हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित वरिष्ठ नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात में छटी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत और हिमाचल प्रदेश की विजय यह साबित करती है कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है। क्योंकि दिशा और दशा सही है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं नरोत्तम मिश्रा को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कमल खिलाने गुजरात गये, उन्हें भी शुभकामनाएं। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ चल पड़ा है। यह पूरे देश में पहुंचेगा। गुजरात और हिमाचल की जीत का मध्यप्रदेश में असर होगा।
    उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जीत मध्यप्रदेश के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर जीत हासिल की है। गुजरात और हिमाचल की जीत मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से आव्हान करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 2018 का चुनाव जीतना है। सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर चैथी बार सरकार बनेगी और शिवराज मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन-2018 मध्यप्रदेश में सफलता के लिए प्राणप्रण से जुटने का संकल्प दिलाया।
    इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक बाबूलाल गौर, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, श्रीमती ऊषा चतुर्वेदी, सतीश मालवीय, विशाल राजोरिया, नितिन दुबे, दुर्गेश केसरवानी, महेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, विकास विरानी, अशोक सैनी, आर.के.बघेल, सुमित पचैरी, कुलदीप खरे, केवल मिश्रा, सुधीर जाचक, राजेन्द्र गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, वंदना जाचक, शिवराज डाबी, महेश कोरी, जगदीश यादव, अभय पंडित, राजकुमार विश्वकर्मा सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading