दुधवा टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटक और राजस्व
नैनीताल, 16 जून : उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में बीती शाम पर्यटकों से भरी एक जिप्सी बरसाती नाले में फंस गई, जिसके कारण कई अन्य जिप्सियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। यह घटना सर्पदुली रेंज के जामुन स्रोत क्षेत्र में हुई, जहां अचानक पानी का बहाव बढ़ने से जिप्सी फंस गई। वन विभाग और जिप्सी चालकों की मदद से पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर रहे, जिससे पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि रविवार को ही कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए बंद हो गया, क्योंकि मानसून के कारण 15 जून से नाइट स्टे और 30 जून से सफारी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
उधर, लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र 2024-25 समाप्त हो गया है। इस वर्ष रिजर्व में 57,000 से अधिक पर्यटकों ने दौरा किया, जिससे ₹1.85 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार पर्यटक संख्या और राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। यह उपलब्धि दुधवा की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।






