Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बिजली कंपनियां अपने सिस्टम का भार उपभोक्ताओं के भार के अनुरूप बढा लेती तो आज सिस्टम न बिगड़ता: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunMay 29, 2024Updated:May 30, 2024 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,678

    उपभोक्ता घरों में सभी बिजली उपकरण एक साथ ना चलाएं, आवश्यकता अनुसार भारी लोड का उपयोग कम से कम करें जिससे जो बिजली बचेगी उसे हमारे दूसरे उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ और ट्रिपिंग भी होगी कम

    लखनऊ 29 मई 2024:भीषण गर्मी में बिजली की रात – दिन कटौती झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता परिषद ने एक अपील जारी की है जिसमें उसने कहा है कि अपने घरों में सभी बिजली उपकरण एक साथ ना चलाएं और आवश्यकता अनुसार भारी लोड का उपयोग कम से कम करें जिससे बिजली बचेगी। इसके अलावा बिजली कंपनियों को भी नसीहत देते हुए कहा है कि यदि बिजली कंपनियां अपने सिस्टम का भार उपभोक्ताओं के भार के अनुरूप बढा लेती तो आज सिस्टम अतिभारित ना होता और अधिकतम ब्रेकडाउन की दिक्कत का सामना भी न करना पड़ता।

    उपभोक्ता परिषद का कहना है कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में काफी हद तक बिजली की उपलब्धता होते हुए भी उसका उपभोग उपभोक्ता केवल इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि बिजली कंपनियों का पूरा वितरण तंत्र अतिभारित हो गया है हो भी क्यों न साल भर बिजली कंपनियां नियम विरुद्ध राजस्व बढाने के लिए उपभोक्ताओं का भार बढती रहती है लेकिन यदि अपने सिस्टम का भार उपभोक्ताओं के भार के मुताबिक बढा ली होती तो आज यह स्थिति ना पैदा होती।

    उपभोक्ता हर महीने अपने भार के हिसाब से बिजली कंपनियों को फिक्स चार्ज वह डिमांड चार्ज अदा करते हैं ऐसे में वह अपनी जगह बिल्कुल सही है लेकिन खामियाजा भी वही भुगत मार्च 2024 के आंकडों पर ध्यान दें तो प्रदेश में कुल 473 की सँख्या में 132 केवी सब स्टेशन है और उनकी कुल क्षमता जो है वह 65213 एमवीए है यानी कि जब उसे किलोवाट में निकाला जाएगा तो वह 5 करोड 86 लाख 91 हजार हजार 700 किलो वाट होगा वहीं मार्च 2024 की बात करें तो प्रदेश में लगभग 3 करोड 45 लाख 93087 विद्युत उपभोक्ताओं है उनका कुल स्वीकृत भार है वह लगभग 7 करोड 38 लाख 35635 किलो वाट है ऐसे में यह कहना उचित होगा कि जब भीषण गर्मी पड रही है और उपभोक्ता अपने स्वीकृत भार का सत प्रतिशत उपभोग कर रहा है तो पावर कारपोरेशन का सिस्टम कांपने लग रहा क्योंकि इस भीषण गर्मी में डायवर्सिटी फैक्टर 1 अनुपात 1 हो ही जाएगा उपभोक्ताओं द्वारा लिए गए भार और प्रदेश की बिजली कंपनियों के सिस्टम के भार में लगभग 2 करोड किलोवाट का अंतर है ऊपर से इसी सिस्टम पर बिजली चोरी का जब लोड लगभग 20 प्रतिसत आता है तो सिस्टम कांपने लगता है और प्रदेश के उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली नहीं मिल पाती ।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा अब तो बस मानसून का इंतजार है तभी प्रदेश के उपभोक्ताओं को राहत मिल पाएगी जैसा हर साल होता है किसी भी उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश की बिजली कंपनियां व अपने शहरी विद्युत उपभोक्ताओं से कुछ अपील की है और कहा है कि विषम परिस्थिति में हमको आपको सबको एकजुट होकर इस समस्या से निपटना होगा बिजली कंपनियों से अपील करते हुए कहा कि अब बिजली कंपनियां गरीब विद्युत उपभोक्ताओं आम विद्युत उपभोक्ताओं का नियम विरुद्ध भार बढाना बंद करें और अपने सिस्टम का भार बढाएं उपभोक्ता परिषद में विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ता खास तौर पर शहरी अपने घर में सभी विद्युत उपकरण एक साथ ना चलाएं जो भी हमारे विद्युत उपभोक्ता एयर कंडीशन चला रहे हैं कमरे का तापमान जब उचित लगे तो तुरंत अपने एयर कंडीशन को बंद कर दें कोशिश करें कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं के घर में एक से अधिक एयर कंडीशन है अपनी आवश्यकता के अनुसार उसका कम से कम उपयोग करें उनके इस सहयोग से एक तरफ तो बिजली बचेगी उसका लाभ हमारे दूसरे उपभोक्ताओं को मिलेगा और सिस्टम जब लोड को सहन करने लायक होगा तो ट्रिपिंग नहीं होगी घटिया क्वालिटी के एरियल बंच कंडक्टर नहीं जलेंगे और ना ही अतिभारित होकर ट्रांसफार्मर ही जलेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Anil Bhushan Chaturvedi Assumes Charge as Acting Director of Basic Education

    अनिल भूषण चतुर्वेदी ने संभाली प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी

    CM Yogi's Strict Action: Knife Attacks Under the Guise of Friendship Will Not Be Tolerated!

    सीएम योगी का सख्त एक्शन: दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    US Takes Tough Action in Hormuz: 118 Ships Repelled, 5 Disabled

    होर्मुज में अमेरिका का सख्त एक्शन: 118 जहाज खदेड़े, 5 को किया पंगु

    June 3, 2026
    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    June 3, 2026
    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    June 2, 2026
    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    June 2, 2026
    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    June 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading