घाट पर मौजूद लोगों ने टीम को किया saulte
हरिद्वार, 12 जुलाई 2025। हरिद्वार में माँ गंगा की तेज धार में डूब रहे एक युवक को NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने मौत के मुँह से बाहर निकाला। घटना उस समय हुई जब एक युवक गंगा में स्नान कर रहा था और अचानक तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। घाट पर मौजूद NDRF के जवान की सतर्क नजर पड़ते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
बचाए गए युवक ने NDRF की टीम को जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी NDRF जवानों की बहादुरी की सराहना की और उनकी तारीफ में तालियां बजाकर ‘सल्यूट’ किया। यह घटना कांवड़ मेला 2025 के दौरान प्रेम नगर आश्रम घाट पर हुई, जहां NDRF और SDRF की टीमें घाटों पर सतर्कता से तैनात हैं।






