Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    होली को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा मिले !

    ShagunBy ShagunMarch 10, 2023 festival No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 923

    व्यंग्य/नवेद शिकोह

    मेरे एक मित्र भगवंत होली पर जाम छलका रहे थे और उनके अंदर का हर टैलेंट भी छलक रहा था। गायकी, डांसिंग, एक्टिंग का हुनर दिखा रहे थे। कह रहे थे कि उनके जैसा दार्शनिक दुनिया में कोई नहीं। वो राजनीति की बातें करते-करते भाषण भी देने लगे।

    भगवंत मान बैठै कि यदि वो राजनीति में आ जाएं तो कम से कम पंजाब के मुख्यमंत्री तो बन ही सकते हैं। भगवंत मान बैठे हैं कि अब उन्हें जनता की सेवा के सिवा कुछ नहीं करना। मुख्यमंत्री बन गए तो वो अपना जीवन जनता को समर्पित कर देंगे। इतना व्यस्त रहेंगे कि खाने-पीने, दवा-दारू यहां तक कि टॉनिक पीने का समय भी उन्हें सिर्फ हवाई यात्राओं के खाली समय में नसीब होगा।

    ख्याली पुलाव और कल्पनाओं की उड़ानें भरते देख मैंने अपने मित्र भगवंत को हक़ीक़त में आने को कहा- यार आज होली है, त्योहार के रंगों की बात करो ! जवाब में भगवंत बोला- क्या होली, होली की ख़ुशी तो सरकारों को होती होगी। होली के दो-चार दिनों में शराब के टेक्स से कितना राजस्व आता है इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।

    मित्र की इस बात में तो दम था लेकिन इसके बाद होली को उन्होंने अपने दार्शनिक अंदाज में राष्ट्रीय पर्व के रुप में पेश किया। उसके तर्क और तथ्य बड़े अजीब थे, वो बोला-
    होली का त्योहार राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी व्यक्त करता है। राष्ट्रवादियों और समाजवादियों के क्रमशः राष्ट्रवाद और समाजवाद को राष्ट्रहित के सूत्र में बांधता है।

    गरीब से लेकर मध्यम वर्ग और अमीर सभी बराबर मात्रा में शराब का ख़ूब टेक्स देकर सरकारों को भारी-भरकम राजस्व देते हैं। सरकारें इस अरबों-खरबों की ये रकम राष्ट्रहित-समाजहित में खर्च करती हैं।
    हमारा राष्ट्र अनेकता में एकता की ताक़त का कायल हैं। हम कुछ भी पियें। देशी, विदेशी, रम, व्हिस्की, वाइन, रेड वाइन, वोतका, बियर.. ये अनेक पेय पदार्थ भले ही अलग-अलग रंगों के हों पर सबको उसी मंजिल पर पंहुचाते हैं जहां सब जाना चाहते हैं। हांलांकि नशे की मंजिल पर पंहुचने के बाद कभी-कभी ये मंज़िल अस्पताल या श्मशान भी पंहुचा देती है। श्मशान पंहुचने से दो फायदे है़-एक तो मुक्ति मिलती है, दूसरा हम जाते-जाते देश कि बढ़ती विकराल आबादी को कम करने में छोटी सा ही सही पर अपना योगदान तो दे ही देते हैं।

    होली में नशे में टल्ली होने वालों की इतनी बड़ी तादाद अस्पतालों के इमर्जेसी/ट्रामा सेंटरों में पंहुतची है कि साल भर की आम स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच-पड़ताल के लिए एक तरह से मॉकड्रिल हो जाता है। ये भी राष्ट्रहित-समाज हित का ही एक नमूना है।

    ऐसे हालात में हम सरकारों के कामों को भी जांच परख कर लेते हैं। सुबह हमने दारू खरीद कर राष्ट्रहित के लिए भारी-भरकम जो टेक्स दिया था वो धन जनहित के लिए सरकारी अस्पतालों में व्यापक मात्र में फ्री इलाज के रूप में इस्तेमाल हो रहा है या नहीं ये भी चेक कर लेते हैं।

    शराब को महामंडित कर रहे भगवंत की पत्नी सरबजीत को अब रहा नहीं गया। एक प्लेट में कटे हुए नींबू लेकर वो आईं और बोलीं- इसे चाटो और शराब की फर्जी खूबियों के बजाय शराब से होली को अलग रखने के दर्शन पेश करो, नहीं तो हम अब लठमार होली खेलना शुरू कर देंगे।
    सरबजीत ने नींबू चाटने के साथ पत्नी की लठमार होली से बचने के लिए हुक्म की तामीर शुरू कर दी, और लम्बा चौड़ा भाषण दे डाला-

    प्यारे शराबी मित्रों, भाईयों-बहनों और पिहक्कड़ देशवासियों ! आप सब से गुज़ारिश है कि शराब पीना छोड़ दें। शराब सेहत के लिए, परिवार के लिए, ज़िन्दगी के लिए, समाज के लिए और राष्ट्र के लिए हानिकारक है। होली जैसे पवित्र पर्व में पीने-पिलाने की परंपरा त्याग दीजिए।
    बीवी के खौफ और नींबू चाटने का असर भगवंत में साफ नजर आ रहा था और उनके विचार विपरीत दिशा में सकारात्मकता के रंग बिखेर रहे थे, वो आगे बोले-

    होली खुशियों का त्यौहार है। ज़िन्दगी जीने की इच्छाओं से बड़ा कोई नशा नहीं होता। होली जीवन की खुशियों के तमाम रंगों का कोलाज है। गिले-शिकवों को भुलाकर प्यार-मोहब्बत और सौहार्द्र के रंगों की मस्ती में खूब मजें कीजिए। नाचिए-गाइये, रंग खेलिए, गुझिया खाइये, स्वादिष्ट व्यंजन खाइए,खिलाइये। और खूब पीजिए भी, दूध,दही, शर्बत, छांछ, लस्सी, जूस….

    ज्ञान देते-देते भगवंत ने बगल के कमरे में झांका। बीवी कहीं जा चुकी थी। उसके चेहरे पर आजादी का भाव आया। दूसरी बोतल की सील तोड़ी। ग्यारहवां पेग बनाते हुए कहा पहले कि सब उतर गई, इसे पहला पैग मानों, चियर्य !

    – नवेद शिकोह

    Shagun

    Keep Reading

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading