Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पहली बार देख रहा हूं, जब मंत्री को एसटीएफ से खतरा हो : अजय राय

    ShagunBy ShagunJanuary 4, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 372

    लखनऊ, 04 जनवरी: प्रदेश सरकार के मंत्री पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। मंत्री मंच से कहते हैं कि एसटीएफ पैर में नहीं सीने में गोली मारे। एसटीएफ के चीफ मुख्यमंत्री के बहुत खास हैं। अभी तक एनकाउंटर के नाम पर गुंडों को धमकाया जाता था लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री को धमकाया जा रहा है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।

    उन्होंने प्राविधिकी शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपने राजनीतिक करियर में ऐसा पहली बार देख रहे हैं, जब सरकार के मंत्री को ही एसटीएफ से खतरा हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं, घोटाले हो रहे हैं। मैं मंत्री आशीष पटेल से निवेदन करता हूं कि वह तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा दें। हम सभी उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक तो फर्जी एनकाउंटर किए जाते थे। अब सरकार अपने मंत्रियों की भी आवाज एसटीएफ के बलबूते दबा रही है। अगर सपा विधायक पल्लवी पटेल के आरोप सही हैं तो सरकार आशीष पटेल को बर्खास्त करे। दो अधिकारी मीडिया के काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं। यह दोनों अधिकारी बाबू साहब हैं और सीएम के खास हैं।

    अजय राय ने यह भी आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में 31,303 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। आगे महाकुंभ का घोटाला भी सबके सामने आएगा। सारा कार्य गुजराती कंपनियों को दिया जा रहा है। यहां के लोगों को काम सब ठेकेदार के तौर पर दिया गया है। केवल छोटे-छोटे काम पेटी कॉन्टैक्टर के तौर पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट हमारा, ताकत हमारी लेकिन हम फिर भी बेचारे हो गए हैं।

    उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। जहां भी चुनाव होता है और भाजपा कमजोर पड़ती है तो वह आम आदमी पार्टी को आगे कर देती है। मैं खुद इसका एक बड़ा उदाहरण हूं। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीतने का काम किया था। मैं भी उस समय प्रत्याशी था। अरविंद केजरीवाल आरआरएस की एक विंग विवेकानन्द फाउंडेशन के सदस्य हैं। केजरीवाल भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Hope for relief from the increasing heat! Pre-monsoon rains possible from tomorrow until June 5th.

    बढ़ती गर्मी पर राहत की उम्मीद! कल से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026
    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    May 29, 2026
    Humanity is still alive today – this is an example!

    इन्सानित आज भी जिन्दा है- यह है मिसाल!

    May 29, 2026
    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading