Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अजीत अंजुम के सर्वे पर यक़ीन है लेकिन सी वोटर/एबीपी पर नहीं!

    ShagunBy ShagunSeptember 6, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 655

    नवेद शिकोह

    इसलिए नहीं कि मुख्यधारा की ब्रांड मीडिया का दामन गोदी मीडिया की तोहमतों से दाग़दार है और अजीत अंजुम निष्पक्ष, निडर, बेदाग और ईमांदार पत्रकार हैं। भाजपा पर विश्वास रखने वाली देश की क़रीब आधी आबादी अजीत अंजुम, पुण्य प्रसून वाजपेयी और अभिसार शर्मा जैसे टीवी के भूतपूर्व बड़े चेहरों पर भी इल्जाम लगाती है कि ये कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों/सरकार विरोधी ताक़तों से सुपारी लेकर वेबसाइट्स/यूट्यूब के जरिए सरकार विरोधी एजेंडा चलाते हैं। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग के हैं.. हिन्दू विरोधी हैं.. वगैरह-वग़ैरह। यानी आरोप दोनों तरफ हैं। कोई गोदी तो कोई सरकार विरोधी पत्रकार कहलाता है।

    लेकिन अजीत अंजुम के सर्वे पर इसलिए यक़ीन किया जा सकता है कि ऑंन कैमरा जनता से सीधे संवाद वाली उनकी ग्राउंड रिपोर्ट के शुरुआती लगभग पंद्रह दिनों में मोदी-योगी यानी भाजपा पर जनता का जबरदस्त विश्वास पूरी निष्पक्षता से पेश किया गया। खासतौर से ग्रामीण जनता और वो भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गांव-देहातों के पिछड़ी जातियों से जुड़े समाज का भी एक बड़ा वर्ग योगी-मोदी की सरकारों की कार्यशैली की तारीफ करता नज़र आया।

    तमाम ऐसी प्रतिक्रियांए भी आईं कि बहुत परेशानियां हैं, मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की अनदेखी की तकलीफें बर्दाश्त करके भी वो भाजपा को ही वोट देंगे। कइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वो खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उनकी बहन-बेटियां सुरक्षित है। गुंडागर्दी और साम्प्रदायिक दंगों पर योगी सरकार ने विराम लगा दिया है। इसलिए वो मंहगाई, बेरोजगारी और कोविड में कुव्यवस्था को भुला कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता मे लाएंगी।

    अजीत अंजुम की जमीनी रपट के इस शुरुआती सेगमेंट में लग रहा था कि यूपी विधानसभा चुनाव की मतपेटियां खुल रही हैं और भाजपा एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। इसके बाद मौजूदा वक्त में जारी रायशुमारी का मूड करवट लेता नज़र आया और अब अजीत की रिपोर्ट में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश नजर आने लगा।

    सिर्फ एक महीने में कुछ जिलों की कुल रायशुमारी के एवरेज का आंकलन करें तो योगी सरकार से खुश और नाखुश लोगों का रुझान फिफ्टी-फिफ्टी है। फिर भी भाजपा का पड़ला भारी इसलिए कहेंगे क्योंकि फिफ्टी परसेंट नाराजगी सत्तारूढ़ पार्टी से सत्ता छीन नहीं पाती है। क्योंकि विरोधी विपक्षी पार्टियों में बंट जाते हैं और चालीस प्रतिशत समर्थक भी (वोटर) पैतीस से चालीस फीसद वोट दिलाकर भाजपा की विजय पताका फहराने में सफल हो सकते हैं।

    वो बात अलग है कि साइलेंट आवाम या डर मे कुछ ना बोलने वाली अथवा अपनी मंशा के विपरीत बोलने वाली जनता की चुनावी नतीजों में मुख्य भूमिका होती है। ख़ासकर बिहार और यूपी जहां जातिवाद हावी है यहां के सर्वे ज्यादातर धरे के धरे रह जाते हैं और नतीजे इसके विपरीत होते हैं। यहां नतीजों में साइलेंट जनता असर दिखाती है।

    खैर कुछ भी हो अजीत अंजुम की ग्राउंड रिपोर्टिग में तक़रीबन पचास फीसद जनता की भाजपा के प्रति दीवानगी नजर आने का लब्बोलुआब यही है कि इसे सैम्पलिंग माने तो यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीस से पैतालिस फीसद वोट पा सकती है।

    सी वोटर या अन्य सर्वे एजेंसियों के सर्वे से अधिक विश्वसनीय अजीत अंजुम की जमीनी रिपोर्ट क्यों है ये जानना भी जरूरी है-

    यूपी के जिलों-जिलों, कस्बों-कस्बों, शहरों-शहरों, गांव-देहातों, चौपाल-खलियानों, सड़क चौराहों पर, ट्रक्कर, बैलगाड़ी, रिक्शे, जुगाड़ (गांव मे चलने वाली शेयरिंग टेक्सी) में घुस कर आम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बात कर रहे हैं। लोगों के इरादों को कैमरे के सामने टटोल रहे हैं। उनकी इस ज़मीनी पड़ताड़ में वास्तविकता, निष्पक्षता, सच्चाई, हकीकत और अस्ल पत्रकारिता नज़र आ रही है। आम जनता की रायशुमारी के तमाम वीडियो यू ट्यूब/सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। उत्तर प्रदेश का रुख जानने के लिए करोड़ों लोग अंजुम की लाइव पड़ताड़ से जुड़ रहे हैं।वो तक़रीबन एक महीने से जनता का रुख पेश कर रहे है।

    कभी टीवी स्टार पत्रकार रहे प्रसून, अभिसार और अजीत अंजुम जैसे तमाम स्वतंत्र सहाफी आज वेब मीडिया/यूट्यूब के जरिए मुख्यधारा की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से ज्यादा दर्शकों का विश्वास जीतने लगे है।

    अजीत अंजुम अपने जैसे आक्रामक, निडर, सरकारों से डरे बिना आंखों में आंखें डालकर सवाल करने वाले पत्रकारों की टोली में आगे निकल रहे हैं। वजह ये है कि वो सिर्फ एसी कमरों या स्टूडियो मे बैठकर सियासी विश्लेषण नहीं पेश कर रहे हैं, वो पहले से कोई नैरेटिव भी नहीं तय किए हैं, सीधे जमीन से जुड़ कर जमीनी लोगों से जमीनी हकीकत जानने यूपी की सियासी तकदीर तय करने वाले गांव-देहातों में ग्रामीणों की नब्ज टलोल रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading