Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मैं ऐसी राजनीति चाहती हूं जिसमें सकारात्मक बातें हों, विकास की बातें हों: प्रियंका

    ShagunBy ShagunJanuary 18, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 517

    लखनऊ 18, जनवरी 2022: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने फेसबुक से लाइव संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमले किए।

    उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात करते हैं। यह भाजपा, योगी आदित्यनाथ और उनकी पार्टी के नेताओं की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है। मैं इससे सहमत नहीं हूं।

    file photoकांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहनों को कहना चाहती हूं कि जहां जहां महिला प्रत्याशी हैं, वहां वहां आप उन्हें सपोर्ट कीजिए। उनका संघर्ष आपका भी संघर्ष है।

    हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम पर कीचड़ उछालने वाले मामले में श्रीमती प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा, हस्तिनापुर में जो चुनाव लड़ रही हैं, उन्होंने बहुत संघर्ष किया है और इस जगह पहुंची हैं। उनपर कीचड़ उछाला जा रहा है, मीडिया जिस तरह सवाल कर रहा है, मैं कहना चाहती हूं कि आप नरेंद्र मोदी या किसी पुरुष से ऐसा सवाल क्यों नहीं पूछते? मैं ऐसी राजनीति चाहती हूं जिसमें सकारात्मक बातें हों, जिसमें विकास की बातें हों, जिसमें आपकी बातें हों। हो सकता है कि विपक्षी ये समझें कि हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं, लेकिन हमने उनको टिकट इसलिए दिया है ताकि जो लोग अपने जीवन में पीड़ित हैं और संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें मजबूत किया जा सके।

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोविड के चलते मैराथन कैंसिल करनी पड़ी, लेकिन हमने ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है। आप में से जो भी लड़कियां इसे लेकर उत्साहित हैं, वे ऑनलाइन भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा हमारी और दूसरी पार्टियों की राजनीति में अंतर है कि हम समझते हैं कि हम आपके प्रति जवाबदेह हैं। जो जवाबदेह नहीं हैं वे जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं। लेकिन हम जनता के प्रति जवाबदेह हैं इसलिए हमें काम करना होगा।

    प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि आपके लिए काम करना हमारी ड्यूटी, हमारा धर्म है। हम काम करने के बदले एहसान नहीं जताते। कांग्रेस के समय वैक्सीन निर्माण शुरू हुआ था, हमारा नजरिया था कि यह देश की जरूरत है। हमने एहसान नहीं जताया। चुनाव के पहले शिलान्यास हो रहे हैं, लेकिन वे ये नहीं बताते कि पिछले पांच सात साल में क्या हुआ। वे ये पूछते हैं कि 70 साल में क्या हुआ, लेकिन वे ये नहीं बताते कि खुद क्या किया। जबकि आज जिस बुनियाद पर हम खड़े हैं वह पिछले 70 में बनी है। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती है कि राजनीति का मकसद सकारात्मक बने। बंटवारे की राजनीति खत्म करके विकास की राजनीति महत्वपूर्ण है। हमारे सामने आर्थिक चुनौती भी है कि हमारे युवाओं को रोजगार कैसे मिले। स्वास्थ्य और शिक्षा बेहतर हो।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading