अरविंद केजरीवाल 2 दिन के अंदर देंगे इस्तीफ़ा !
नई दिल्ली, 15 सितम्बर : जेल से बाहर आने के बाद भारतीय राजनीति में एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा गेम खेलते हुए इस्तीफ़े का ऐलान किया है जिसे सुनकर राजनीति में खलबली मच गई है उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका कोई उन्होंने ठोस वजह तो नहीं बताई लेकिन उन्होंने लोगों से यह जरूर कहा कि आज मैं जनता से पूछने आया हूँ कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनाहगार, उन्होंने कहा कि अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फ़ैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं CM की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा। मैं आज से 2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले मामले में पिछले पांच महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें अभी हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया है। कोर्ट ने सीबीआई की गिरफ्तारी को नियमों के तहत बताया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मनीष सिसोदिया ने CM ना बनने का फ़ैसला किया है तो अब उसके बाद आप विधायक दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।







