Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    हवा चलय सनासन तौ समझौ बसन्त है, मित्र मिलय भनाभन तौ समझौ बसन्त है

    ShagunBy ShagunAugust 27, 2025 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 282

    “हुंकारी” के 75वें जन्मदिन पर सजी काव्य संध्या में जिले के प्रसिद्ध कवियों ने समां बांधा

    बाराबंकी। साहित्य साधना संस्थान से लंबे समय तक जुड़कर बाराबंकी की साहित्यिक भूमि को उर्वरा बनाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार कवि जय प्रकाश “हुंकारी” के 75वें जन्मदिन पर सजी काव्य संध्या में जिले के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं के द्वारा हुंकारी जी को बधाई दी और उन्हें स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं अर्पित की। श्री हुंकारी जी काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं, उनकी खुशी के लिए यह काव्य संध्या महत्वपूर्ण रही है। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता 81 वर्षीय कवि सनत कुमार “अनाड़ी” ने की तो संचालन युवा ओज के गीतकार दीपक दिवाकर ने किया। सभी कवि व साहित्यकारों ने हुंकारी जी को माल्यार्पण, शॉल एवं उपहारों से सम्मानित कर उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी।

    गुरु के चरणों हूँ मैं अभागा नहीं। प्रस्तुत कर आर्शीवाद लिया। वहीं राष्ट्रीय कविताओं के प्रस्तोता ओज कवि डॉ ओपी वर्मा ओम द्वारा राष्ट्र प्रेम के दीप जलाने का आहवान करते हुए पंक्तियां प्रस्तुत की गई -हम कविता नहीं सुनाने केवल तुम्हें जगाने आये हैं, बस राष्ट्र प्रेम के दीप यहां पर पुनः जलाने आए हैं।
    हास्य व्यंग्य के रचनाकार अनिल कुमार श्रीवास्तव “लल्लु जी” ने अपनी रचना-

    हवा चलय सनासन तौ समझौ बसन्त है,
    मित्र मिलय भनाभन तौ समझौ बसन्त है,
    मित्रन कै हुवै टोली् जम के लगय ठहाके,

    गूरूदेव जौ टनाटन तौ समझौ बसन्त है…के द्वारा हुंकारी जी के स्वस्थ्य रहने की कामना की। जहां ज्ञान विज्ञान सीखने आते देश तमाम, दिल कहता है बार-बार बस करता रहूं प्रणाम… रचना द्वारा ओज कवि डॉ अमरीश “अंबर” ने बधाई दी। संचालक दीपक दिवाकर ने ओज की रचना पढ़ी- “उन वीरों के लिए ये

    शब्द सुमनो का हार,
    देश भक्ति को जो माना ग्रंथ और माला है।
    देश रूपी मंदिर के तम हरने के लिए,
    प्राण रूपी वर्तिका जला के की उजाला है।”

    पंडित राम किशोर तिवारी किशोर ने बधाई देते हुए कहा-“सबय सुनाइन कविता आपन मिलकय बारी बारी, चाय समोसा कै संग मा रसगुल्ला भारी-भारी, जन्मदिवस पर यहय प्रार्थना ईश्वर से हम चाही, पूरा शतक लगावें भईया जय प्रकाश हुंकारी। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार रत्नेश कुमार ने हुंकारी जी को माला-शाल से सम्मानित कर उन्हें स्वस्थ्य, दीर्घायु होने की कामना की और अपनी रचना “जिंदगी में सदा मुस्कुराते रहो,

    गीत खुशियों के सबको सुनाते रहो, आपका आशीष हम-सब को मिले, शतायु हों सबको हंसाते रहो…।

    Shagun

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading