अगस्त में करेंगे जिला अधिकारी का घेराव और सितंबर में कमिश्नरी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद, लखनऊ की आज लखनऊ के शिक्षक भवन, रिसालदार पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुधांशु मोहन द्वारा की गयी, जिसमें खास निर्णय लिया गया कि अपनी विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए अगस्त में जिला अधिकारी का घेराव किया जायेगा, सितंबर माह में कमिश्नरी का घेराव और अक्टूबर में महारैली की जाएगी। निर्णय में यह भी कहा गया कि यदि 21 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार ने ध्यान नहीं लिया तो शिक्षक संघ हड़ताल पर भी जाने को मजबूर हो जायेगा।

इस बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में मनोज चन्द्र द्विवेदी जिला मंत्री रायबरेली, प्रांतीय मंत्री श्रीमती वंदना सक्सेना, जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह लखनऊ जनपद की जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी लखनऊ जनपद के समस्त विकासखंड के अध्यक्ष मंत्री और कोषाध्यक्ष ने भाग लिया।







