मान्यवर साहब जयंती : प्रो. स्नेही ने छात्रों को सिखाया मानवतावादी मूवमेंट के गुण
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संगठन एयूडीएसयू ने मान्यवर साहब के मिशन और विजन विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गयी,जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रोफेसर, शोध छात्र और छात्र शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत और संगोष्ठी के विषय से परिचय वेद प्रकाश ने कराया। बीबीएयू लखनऊ के निर्माण में मान्यवर साहब के योगदान के बारे सहायक प्राध्यापक श्रेयात बौद्ध ने बताया।अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रणव आनंद ने मान्यवर साहब के योगदान और उन्हीं लिखी किताबों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने पे बैक टू सोसाइटी पर कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जिस माध्यम से आप समाज सेवा कर सकते है, सेवा जरुर करें। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. कालीचरण स्नेही ने कहा कि मान्यवर और बीएसपी को अलग नहीं किया जा सकता है। बसपा के बहुमत सरकार में बसपा के छोटे कार्यकर्त्ता से लोग सिफारिश करते रहते थे। उन्होंने कहा कि यदि मान्यवर साहब के विचारों मानना है या श्रद्धांजलि अर्पित करना है तो सबसे पहले बसपा को सपोर्ट करना होगा, क्योंकि यही एक पार्टी है जो दबे- कुचले शोषित गरीबों को सामाजिक न्याय दिला सकती है और बहुजन नायकों के विचारों और सपने को पूरा कर सकती बाकी सब दिखावा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. विक्रम ने कहा कि हमें कांशीराम के मिशन और विजन पर कार्य करना होगा। साथ पे बैक टू सोसाइटी से समाज का उत्थान किया जा सकेगा। मंच का संचालन आलोक सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ नायक ने किया। अपने गीतों के माध्यम से रोहन ने सबको अपनी तरफ आकर्षित किया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में उत्पल प्रताप, गौरव प्रताप, प्रशांत आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रोता के रूप में डॉ.सन्तोष,डॉ.दीपक, डॉ. सुधाकर पुष्कर, डॉ.आकाश ,शिक्षक जय सिंह , डॉ.अशोक,मूलचंद कन्नौजिया, विनय कन्नौजिया, सिद्धार्थ, शशिकांत, नरेश्वर,प्रियंका आदि शामिल रहे।








1 Comment
Saved as a favorite, I really like your blog!