Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    अब मिट्टी में मिलेगी बची-खुची माफियागिरी !

    ShagunBy ShagunMarch 1, 2023 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,033

    नवेद शिकोह

    पुराने अतीत पर ग़ौर कीजिए तो बिहार की तरह उत्तर प्रदेश भी माफियाओं और माफियागिरी के लिए बदनाम था। बीमारू राज्य या जंगल राज ताने सुनकर यूपी की शांतिप्रिय जनता शर्मिन्दा होती थी। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सताती थी। अपने सूबे के इस कलंक को मिटाने के लिए बदलाव की आंधी ने एक योगी को सत्ता की ज़िम्मेदारी दी। पहले कार्यकाल में कानून व्यवस्था में इम्प्रूवमेंट हुआ, दंगों और माफियाओं से मुक्ति मिली तो विकास ने भी रफ्तार पकड़ी। देश-दुनिया के पूंजीपतियों को अब ये सूबा व्यवसायिक निवेश के क़ाबिल लगने लगा।

    दशकों से अपराध और अपराधियों की शहंशाहत की बर्फ इतनी मोटी जम गई थी कि इसे पिघलाने में वक्त तो लगना ही था। राजनीतिक संरक्षण से सजे माफियाओं के जमे-जमाए तख्त-ओ-ताज पर तेजी से रन्दा चला। समाज-विरोधी अराजक तत्व, गुंडे बदमाश यूपी से पलायन करने लगे, जो बचे वो जेलों में ठूंसे गए। जो जेल और प्रदेश छोड़कर नहीं गए उन्हें पुलिस मुठभेड़ में दुनिया छोड़नी पड़ी।

    योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में अस्सी फीसद अपराध और अपराधी समाप्त हो गए। एक अनुमान के मुताबिक अभी भी बीस प्रतिशत माफियाओं के गुर्गे पत्थरों, घास या मिट्टी में छिपे कीड़े मकौड़ों की तरह बचे हैं। कभी-कभी मौका पाकर ये सिर उठाते दिखते हैं। प्रयागराज हत्याकांड भी बचे-खुचे माफियाओं के गुर्गों की सक्रियता का प्रमाण है। लेकिन ये राहत देने वाली बात है कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के कुछ घंटों के बाद ही यूपी विधानसभा में प्रदेश के मुखिया ने पच्चीस करोड़ जनता को आश्वस्त कर दिया है कि बचे-खुचे माफिया भी मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। पिछली सपा-बसपा सरकारों ने जिन्हें माननीय बनाने का दुस्साहस किया और सत्ता के संरक्षण में करोड़ों-अरबों की कीमत की सरकारी जमीनों पर अवैध कबजे हुए। माफियाओं और भूमाफियाओं का पुराना जलवा-जलाल अब योगी सरकार लगातार ढहा रही है। सरकारी जमीनों पर बने अपराध के महलों पर बुलडोजर चलवाकर अरबों की कीमतों की सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त की जा चुकी हैं। संगठित अपराध हाशिए पर आ चुका है।

    यूपी में तीस साल से अधिक समय से क्राइम रिपोर्टिंग कर रहे मनोज वाजपेई का मानना है कि योगी सरकार का पहला कार्यकाल क़रीब अस्सी प्रतिशत अपराध और बड़े अपराधियों पर काबू पा चुकी है। कानून व्यवस्था 2017 से पहले की अपेक्षा बहुत बेहतर हुई। साम्प्रदायिक दंगों से सूबा लगभग मुक्त हो चुका है। प्रयागराज के हत्याकांड को लेकर और भी सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का जो संकल्प लिया है उसका असर दूसरे दिन से ही नजर आने लगा। हत्याकांड में सम्मिलित अपराधियों को दबोचने में पुलिस कामयाब हो रही है। मुठभेड़ का सिलसिला समाज विरोधी तत्वों के हौसलों को मिट्टी में मिला रहा है। बुल्डोजर की गरज से बचे-खुचे अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं।

    पिछले पांच वर्षों में आपराधिक घटनाओं की संख्या में आई गिरावट और वर्तमान में अपराधियों पर पुनः सख्ती बरतने वाला योगी सरकार का सेकेंड एक्शन देखकर लगता है कि बचे-खुचे अपराधी और माफिया भी अब हाशिए पर आ जाएंगे। कानून तोड़ने का प्रयास करने वालों के समक्ष कानून तोड़ने के नतीजों का डर सामने आता है तो आम जनता को बेहतर कानून व्यवस्था का लाभ मिलता है।

    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading