लखनऊ, 17 अगस्त 2021: गंगा की अविरलता को बनाये रखने के लिए वन गंगा की बेसिन में 27 जनपदों में 45 लाख पौधे लग चुके हैं। इस पर पचास करोड़ रुपये की लागत आयी है। यदि सब सही सलामत रहा तो जल्द ही पूरा गंगा बेसिन हरा-भरा नजर आयेगा।
115.44 करोड़ की लागत से वर्ष 2016 से 2021 तक लगभग 10542.29 हे0 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पौध रोपण किया जा रहा है। अब तक लगभग 8179.75 हेक्ट्रेयर क्षेत्र में लागत रूपये 50.48 करोड़ से लगभग 45.33 लाख पौधों का वृक्षारोपण गंगा के किनारे के 27 जनपदों में किया जा चुका है।
अविरलता एवं निर्मलता को बनाने के उद्देश्य से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा बेसिन में वानिकीकरण करने हेतु भारतीय वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के वैज्ञानिकों द्वारा डीपीआर तैयार किया गया, जिसके बेसिन में प्राकृतिक, कृषि एवं नगरीय क्षेत्रों में वनीकरण हेतु विभिन्न वनस्पतिक प्रजातियों का सुझाव दिया गया है।







