Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    यूपी में अब चलेगा विकास सहित तमाम आतंकी गुंडे मवालियों के विनाश का दौर

    ShagunBy ShagunJuly 8, 2020 Crime News 1 Comment5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 931

    मंत्री की हत्या के बाद भी विकास दुबे बड़े अपराधियों में नहीं था शुमार

    नवेद शिकोह

    कानून और सरकार सब पवेलियन मे होंगे। मैदान में बस दो टीमें होंगी। गुंडे और पुलिस। बहुत हो चुका अब यहां मामला जज्बाती हो चुका है, पेशे की अस्मिता का सवाल है इसलिए अब किसी के हुक्म और मार्गदर्शन की कोई जरुरत नहीं। पुलिस अब उन गुंडों से चुन-चुन कर हिसाब लेगी जिन गुंडों के रहनुमा सियातदां हैं। जैसा की पूर्वांचल के माफिया श्री प्रकाश शुक्ला के साथ हुआ था। शुक्ला और उसके पूरे गैंग का पुलिस ने सफाया कर दिया था।

    पुलिस को मार कर बच निकलना गुंडों की गुंडई का प्रमोशन समझा जाता है। ऐसे दुस्साहस के बाद गुंडा गुंडा नहीं कहलाता माफिया सरगना की पदोन्नति में प्रवेश करता है। एक राज्य मंत्री को थाने में मार कर विकास दुबे की दबंगई का विकास हुआ था। कानून के रक्षकों के बीच में कानून तोड़ कर भी कानून की गिरफ्त से वो बच निकला। उसका दबदबा या ख़ौफ था या खाकी और खादी के बीच बेहतरीन सामंजस्य, जो भी हो उसके खिलाफ पुलिस ने भी गवाही नहीं दी। लेहाजा बुलंद हौसलों वाले इस अपराधी ने इस बार पुलिस का ही नरसंहार कर जरायम की दुनिया में टॉप रैंकिग में पंहुचने का मंसूबा तैयार कर लिया। लेकिन शायद दुबे ये भूल गया कि पुलिस के दो रूप या दो चेहरे होते हैं।

    सोशल मीडिया में वायरल होती विकास दुबे की लेटेस्ट लोकेशंस: बताया जाता है कि विकास दुबे वारदात के 2 दिन बाद तक कानपुर में ही रहा था। दो दिनों तक शिवली में रुका था, ये चौकानें वाला खुलासा हरियाणा पुलिस ने किया है गिरफ्तार आरोपी प्रभात ने पूछताछ में बताया है हत्यारा विकास दुबे फरीदाबाद के हरी नगर इंदिरा कॉम्प्लेक्स में रुका था। – from social media

    मान लीजिए पुलिस तंत्र में भ्रष्टाचारी और घर के भेदी हैं। लेकिन ये भी मानना पड़ेगा कि ईमानदार, जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जांबाज पुलिस का भी अस्तित्व बचा है। ऐसी पुलिस के दिल में प्रतिशोध की ज्वाला जल रही है। ये ज्वाला अपराधियों की लंका में आग लगाने के मूड मे दिख रही है। पुलिस नरसंहार के चंद घंटों मे ही विकास के किलानुमा महल को ताश के पत्तों की तरह ढहा देने से यही लग रहा है कि विकास दुबे और उसके जैसे अपराधियों के विनाश का समय अब शुरू हो गया है।

    घर खोदने से ये भी लगा कि कानून के रक्षक जांबाज़ों ने हाथ बांधने की पेचीदगी वाले कानून के वरकों को फिलहाल ताक़ पर रख दिया है। खादी की शह और संरक्षण में खाक़ी को हलके मे लेने वाले आतंकी किस्म के शातिर गुंडों, दाग़ी ख़ाकी और खादी का गठजोड़ रहता है। इसलिए सरकारों के दबाव में पुलिस चाह कर भी अपराधियों का कुछ बिगाड़ नहीं पाती। जिसका नतीजा कानपुर में सबने देखा। जिसके बाद पुलिस का ईमानदार चेहरा गुस्से में लाल है। लगता है आर-पार की लड़ाई में रुकाववट बनी कानून की पेचिदगियों की फिक्र नहीं की जायेगी। हुकुमतों-सियासतों के बिना किसी दबाव में पुलिस अब फ्री हैंड काम कर सकती है।

    अपने साथियों की शहादत का इंतेक़ाम लेने के लिए पुलिस जोश, जज़्बे, गुस्से और जुनून के साथ ईमानदार ख़ाकी की ताकत का अहसास दिला सकती है।

    कानपुर में आतंकी विकास दुबे और उसके गैंग ने जो दुस्साहस किया है उसका नतीजा अब पूरी गुंडा बिरादरी को भुगतना होगा। भीड़ की घटनाओं को छोड़ दीजिए तो इतिहास गवाह है जब भी किसी बड़े से बड़े अपराधी ने भी पुलिस की हत्या कि तब इसके इंतेकाम के घेरे में वो अपराधी इनकाउंटर में मारा गया बल्कि तमाम गुंडे मवालियों की शामत आ गई। पूरब के मशहूर और कुख्यात माफिया श्री प्रकाश शुक्ला ने भी पुलिस वाले की हत्या कर अपने इनकाउंटर को दावत दी थी। और यहां तो एक नहीं, दो नहीं.. तीन नहीं आठ पुलिस कर्मियों/पुलिस अफसरों को विकास और उसके गुर्गों ने मौत के घाट उतार दिया।

    आगे की फिल्म की कहानी का प्लॉट एक्शन से भरपूर हो सकता है। क़यामत से क़यामत तक। क़यामत की शुरुआत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत से हुई है। अंजान में असुरों का वध होगा।
    पूरी कहानी में कोई मामूली किरदार नहीं है। लेकिन एक को छोड़कर सभी बड़े-बड़े किरदारों का अब रोल शून्य जैसा रहेगा। कानून और सरकार मूक दर्शक की भूमिका मे होगी। भ्रष्ट सियासी नेताओं, पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ की पोल भी खुलेगी। ये सब खलनायक की भूमिका में साइड कैरेक्टर में होंगे।

    ईमानदार पुलिस तब्क़े और अपराधियों में युद्ध ही कहानी का आधार होगा। कानून और सरकार का रोल यहां कम होगा। कानून की रक्षक ईमानदार पुलिस ना तो कानून की पेचिदियों में कैद होंगे ना सरकार के दबाव की कठपुतलियों की तरह काम करेंगे। वो अपने घर के भेदियों यानी भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की भी लंका ढहायेगी।

    जब ईमानदार पुलिस अपराध के कीड़ों पर फागिंग करेगी तो तमाम सरकारों, राजनीतिक दलों, राजनेताओं, जन प्रतिनिधियों और भ्रष्ट पुलिस के सयाह चेहरों पर जमा सफेद मोम पिघल जायेगा।
    सियासी संरक्षण के मजबूत कवच और मोटी खाल लाले शातिल अपराधी विकास दुबे और उसके गैंग ने पुलिस वालों को ही शहीद नहीं किया है। कानून के रखवाली करने वाले जांबाज और ईमानदार पुलिस की अस्मिता को चुनौती दी है। पुलिस के इकबाल की हत्या की है। दुस्साहसी अपराधियों ने संदेश देने की कोशिश की है कि भष्टाचार की धारा में बह कर हमारे अधीनस्थ आ जाओ, हमसे और हमारे आक़ा राजनेताओं से बिना डरे मेरी तरफ कभी आंख उठाकर मत देखना।
    इस बेखौफ बदमाश ने शेर के मुंह में हाथ डाला है। इसे इसकी सजा नहीं मिली तो मान लीजिएगा कि अपराध की शहनशाहत का दौर शुरू हो गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    1 Comment

    1. tlover tonet on December 17, 2023 9:33 pm

      Whats up are using WordPress for your site platform? I’m new to the blog world but I’m trying to get started and set up my own. Do you require any html coding knowledge to make your own blog? Any help would be really appreciated!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading