Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सिस्टम से हार गयी पहलू खान की कहानी?

    By August 14, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638
    वायरल मुद्दा: पहलू खान को दिल का रोग था और हार्ट अटैक से मर गया?
    तो तय हो गया कि 2017 में बहरोड़, अलवर में सड़क पर पीट पीट कर मारे गए पहलू खान को किसी ने नहीं मारा। सारे छह मुजरिम झूठे फंसाये गए थे।  देश की आज़ादी की पूर्व संध्या पर यह कानून की सरेआम पिटाई है। वे वीडियो झूठे हुए?
    पहलू खान को दिल का रोग था और हार्ट अटैक से मर गया। हालांकि वह वीडियो सारे संसार में देखा गया जिसमें पहलू खान की सड़क पर पिटाई हो रही है।
    एक भी गवाह नहीं मिला कि पहलू खान को पीटा गया।
    मेडिकल रिपोर्ट में मौत का काऱण पिटाई से नहीं बताया गया।
    पहलू का पोस्ट मार्टम कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बहरोर के तीन डॉक्टर्स की टीम ने किया था. जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि पहलू की मौत सदमे के चलते हुई थी और ये सदमा उन्हें उनकी चोटों के कारण लगा था. पुलिस ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए अपनी जांच में कैलाश हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के शुरूआती बयानों को ही  दिया किया और उन्हीं के मद्देनजर मामले की विवेचना की. मामला पुलिस ने कितना पेचीदा बनाया इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि पुलिस ने ये तक कह दिया था कि पहलू की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना था, इन बातों से ये भी साफ हो गया कि पुलिस शुरू से ही अपराधियों को संरक्षण दे रही थी और हर संभव कोशिश कर रही थी कि वो छूट जाएं.
    जाहिर है कि पुलिस की जांच, प्रॉसिक्यूशन की प्रस्तुति सभी कमजोर थी।
    यहां जानना जरूरी है कि राजस्थान पहला राज्य है जहां मोब लिंचिंग पर पहला कानून बना है और वहां के पहले ऐसे केस की अदालत में दुर्गति हो गयी।
    पहले दिन से कमजोर था केस:
    अपनी मौत से पहले पहलू खान ने साफ तौर पर 6 लोगों ओम यादव, हुकुम चंद यादव, सुधीर यादव, जगमल यादव, नवीन शर्मा और राहुल सैनी की पहचान आपने हमलावरों के रूप में की थी. दिलचस्प बात ये है कि जो एफ आई आर पुलिस ने दर्ज की उसमें पुलिस ने इन 6 आरोपियों में से किसी का भी नाम नहीं डाला. साथ ही पुलिस ने अपनी ‘जांच’ के आधार पर ये भी कहा कि जिस वक़्त घटना हुई इनमें से कोई भी व्यक्ति क्राइम सीन पर मौजूद नहीं था. कह सकते हैं कि इस वर्चुअल क्लीन चिट ने सुनिश्चित किया कि पहलू के हमलावरों को उनके जघन्य अपराध के बावजूद जमानत मिल जाए.
    बात चूंकि एफआईआर की चल रही है तो ये बताना भी बेहद जरूरी है कि एफआईआर दर्ज करने में 9 घंटों से अधिक का समय लगा जबकि घटना स्थल से पुलिस स्टेशन महज 2 किलोमीटर की दूरी पर था. जब आलोचना हुई तो बाद में पुलिस ने भी इस बात को माना कि उन्हें घटना की जानकारी देरी से हुई और जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने कार्रवाई की।
    एक बात और दस महीने पहले बुलन्दशहर में शहीद हुए दरोगा सुबोध कुमार सिंह के मामले में सभी मुजरिमों की जमानत हो गयी। यह मामला 302,307, 124 ए सरीखी गम्भीर धारा में था जिनमे जमानत मुश्किल होता है। जान लें कि उस मामले में भी चार्ज शीट कमजोर है।
    – पंकज चतुर्वेदी की वॉल से

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading